Siddharth Sharma
Read More
NEET 2022: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली नीट यूजी 2022 (NEET 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल देश भर में जल्द ही एमबीबीएस की सीटों को बढ़ाया जाने वाला है। हालांकि ये सीटें पुराने मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई जाएंगी। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनुसख मंडाविया ने लोकसभा में दी है।
इन राज्यों में बढ़ेगी एमबीबीएस की सीटें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में कुल 3495 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। इनमें से भी सबसे ज्यादा सीटें राजस्थान और मध्यप्रदेश में बढ़ाई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक एमपी में 600 सीटें बढ़ाई जाएंगी वहीं राजस्थान में कुल 700 सीटें बढ़ाई जाएंगे। इसके अलावा कर्नाटक में 550, तमिलनाडु में 345 समेत अन्य में सीटें बढाई जाएंगी। सीटों के बढ़ने से छात्रों को काफी फायदा पहुंचेगा।
सरकार ने कहा है कि वर्तमान में देश के तमाम सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 91927 सीटें हैं। इनमें से 48012 सीटें सरकारी और 43915 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में हैं। इस सुधार के बाद सीटें और भी ज्यादा हो जाएंगी। मंत्रालय ने अपने जवाब में आगे बताया कि पिछले पांच सालों में मेडिकल कॉलेजों में 24404 सीटें बढ़ाई गई हैं. इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है और कुल 132 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। मंत्रालय ने ये भी कहा है कि ये बड़ी हुई सीटें इसी साल से लागू होगी।
बता दें कि नीट 2022 का आयोजन देश भर में 17 जुलाई 2022 को किया गया था और इस परीक्षा में देश भर के 17 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।