हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Manipur Board 12th Result 2023: मणिपुर 12वीं का रिजल्ट जारी, रिया थोकचोम ने 491 अंकों के साथ किया टॉप

विज्ञापन
Manipur Board 12th Toppers List 2023

Manipur Board 12th Result 2023: मणिपुर की उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (COHSEM) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। कुल 36,717 छात्रों में से, साइंस स्ट्रीम में 24,513 छात्र थे, इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम में 11,391 छात्र और कॉमर्स स्ट्रीम में 813 छात्र थे। परीक्षा 120 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

इस वर्ष कुल 88.68 फीसदी छात्र पास हुए है, जिसमें टेंग्नौपाल जिला 99.9 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक अंक प्राप्त कर रहा है और नोनी 98.74 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। उखरुल जिले के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत 67.03 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

यहां देखें टॉपर्स

  • मणिपुर 12वीं साइंस स्ट्रीम में रिया थोकचोम ने 491 अंकों के साथ टॉप किया है।
  • मणिपुर 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में पुष्पा नोरेम ने 475 अंकों के साथ टॉप किया है।
  • मणिपुर 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में राजबृंदा नोरेम ने 445 अंकों के साथ टॉप किया है।

रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन

Manipur Board 12th HSE Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cohsem.nic.in पर विजिट करें।
  • यहां 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज ओपन होगा इसमें रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इस रिजल्ट को चेक करके डाउनलोड कर लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola