Maharashtra FYJC first merit list 2023: महाराष्ट्र 11वीं एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक

Maharashtra FYJC first merit list 2023: महाराष्ट्र 11वीं प्रथम वर्ष के जूनियर कॉलेज (FYJC) प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र FYJC प्रवेश 2023 के लिए आवेदन किया है, वे 11thadmission.org.in पर जा सकते हैं और मेरिट लिस्ट और / या कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। मेरिट लिस्‍ट […]

---विज्ञापन---

Maharashtra FYJC first merit list 2023: महाराष्ट्र 11वीं प्रथम वर्ष के जूनियर कॉलेज (FYJC) प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र FYJC प्रवेश 2023 के लिए आवेदन किया है, वे 11thadmission.org.in पर जा सकते हैं और मेरिट लिस्ट और / या कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। मेरिट लिस्‍ट रीजन वाइस जारी की गई है जिसे नीचे दिए डायरेक्‍ट लिंक पर विजिट कर चेक कर सकते हैं।

जूनियर कॉलेजों के लिए प्रवेश केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) द्वारा ऑनलाइन आयोजित किया गया था और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 3.7 लाख से अधिक सीटें थीं, जिसमें पनवेल, वसई और भिवंडी शामिल हैं। एडमिशन शेड्यूल के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 21 जून से 24 जून के बीच अपनी सीटों की पुष्टि करनी होगी।

Maharashtra FYJC 1st cut-off list: Mumbai region

Maharashtra FYJC admission 2023 1st cut-off list: Pune

Maharashtra FYJC 1st cut-off list: Nagpur

Maharashtra 11th admission 2023 1st cut-off list: Nashik

Maharashtra Class 11th 1st cut-off list: Amravati

Maharashtra FYJC first merit list 2023: ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट – 11thadmission.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, अपना क्षेत्र चुनें जहां आपने आवेदन किया है।
  • “मेरिट सूची (2023-24)” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और नाम चेक करके मेरिट लिस्ट देखें।
  • इसे भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड और प्रिंट करें।

जानें आगे की प्रोसेस

21 जून के बाद अलॉटेड सीटों पर प्रवेश की पुष्टि के लिए छात्रों को कुछ दिनों का समय दिया जाएगा। CAP के शेष 2 राउंड पहले राउंड के पूरा होने के बाद किए जाएंगे। यदि किसी छात्र को पहली पसंद में सीट अलॉट की जाती है, तो उम्मीदवार के लिए अपने प्रवेश की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है। यदि कोई छात्र पहले राउंड में अपनी सीट पक्की करने से चूक जाता है, तो उसे अगले राउंड में शामिल नहीं किया जाएगा।

मेरिट लिस्ट के बाद, उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करना होगा और शुल्क जमा करना होगा और अंडरटेकिंग फॉर्म भरना होगा। कोटा वाले छात्रों के पास जीरो राउंड के तहत दो सीट अलॉटेड लिस्ट होगी। इसमें अल्पसंख्यक, प्रबंधन के तहत सीटें शामिल होंगी।

First published on: Jun 21, 2023 04:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें