Niharika Gupta
Read More
MAH BHMCT CET 2023 admit card: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (BHMCT) प्रोग्राम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़िए – NEET UG 2023: नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज, यहां चेक करें एग्जाम डिटेल्स
बीएचएमसीटी सेट 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। परीक्षा कुल 90 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। बीएचएमसीटी सेट 2023 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानी सीबीटी आधारित होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
MAH-B.HMCT-CET 2023 शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी (HMCT) में चार वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।