JEE Main 2023 Result Declared: सेशन 1 का परिणाम घोषित, 20 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए, यहां देखें लिस्ट
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023_ Session 1 result declared
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023_ Session 1 result declared
JEE Main 2023 session 1 result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) ने जेईई मेन्स 2023 (JEE Main) जनवरी सेशन का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया हैं।
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर स्कोर देख सकतें हैं। जेईई मेन्स परिणाम 2023 चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवार एनटीए स्कोर और प्राप्त प्रतिशत के साथ जेईई मेन 2023 के टॉपर्स की लिस्ट चेक कर सकेंगे। जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा, जो अब nta.ac.in पर उपलब्ध है। इंजीनियरिंग के पेपर में कुल 20 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
इस साल, जेईई मेन सत्र 1 के लिए 9 लाख से अधिक आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख और पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए 0.46 लाख रजिस्टर्ड हैं।
Candidates registered for Paper 1: 860064
Candidates appeared: 823967
Attendance was 95.80% for Paper 1
Merit-list after both Sessions of JEE (Main) – 2023 taking into consideration the best of the two NTA Scores#jeemains2023 #results #Engineering #admissions23— Manash Pratim Gohain (@manashTOI) February 7, 2023
जेईई मेन के टॉप 2,50,000 क्वालीफाई जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। परिणाम के आधार पर उम्मीदवार विभिन्न एनआईटी, जीएफटीआई और अन्य जेईई मेन भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: