CBSE Class 10 और 12 का एडम‍िट कार्ड जारी, cbse.nic पर ऐसे करें डाउनलोड

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं.

CBSE Class 10-12 .jpg

सीबीएसई ने एडम‍िट कार्ड जारी क‍िया

विज्ञापन

CBSE Admit Card: अगर आप CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आपके ल‍िए बड़ी अपडेट आ गई है. सीबीएसई ने 17 फरवरी से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षा के ल‍िए एडम‍िट कार्ड जारी कर द‍िए हैं. बोर्ड ने रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के ल‍िए एडम‍िट कार्ड जारी क‍िए हैं. हालांक‍ि आपको बता दें क‍ि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए अलग-अलग है. यहां नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से देखें और इसे फॉलो कर अपना एडम‍िट कार्ड डाउनलोड करें.

रेगुलर छात्र कैसे डाउनलोड करें एडम‍िट कार्ड

अगर आप किसी स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप खुद ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते. आपके स्कूल के प्रिंसिपल या अधिकृत अधिकारी Pariksha Sangam पोर्टल के माध्यम से स्कूल की यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे. आपको अपने स्कूल जाकर अपना एडमिट कार्ड लेना होगा.

Advertisment

एडमिट कार्ड लेने के बाद उस पर स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर (Stamp) जरूर चेक करें. इनके बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा.

प्राइवेट छात्र कैसे प्राप्‍त करें एडम‍िट कार्ड
प्राइवेट छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  • आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • ‘Main Website’ पर क्लिक करें और फिर ‘Admit Card for Private Candidates’ वाले लिंक पर जाएं.
  • अपनी डिटेल्स जैसे: एप्लीकेशन नंबर, पिछला रोल नंबर या नाम और माता-पिता का नाम दर्ज करें.
  • ‘Submit’ पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

एडमिट कार्ड पर ये 5 चीजें जरूर चेक करें:

विज्ञापन
  1. आपका नाम और माता-पिता के नाम की स्पेलिंग
  2. आपकी फोटो और हस्ताक्षर (साफ दिखने चाहिए)
  3. परीक्षा केंद्र (Exam Centre) का नाम और पूरा पता
  4. आपके विषयों (Subjects) की लिस्ट और उनके कोड
  5. परीक्षा की तारीखें और रिपोर्टिंग टाइम.

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की मुख्य तारीखें:
10वीं की परीक्षा (फेज 1): 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक
12वीं की परीक्षा: 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक
10वीं की परीक्षा (फेज 2 – वैकल्पिक): 15 मई से 1 जून 2026 तक

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ