JPSC सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए गुडन्यूज, अब उम्र सीमा में 4 साल की बढ़ोतरी

JPSC ने 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में 4 साल की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे हजारों कैंडिडेट्स को राहत मिली है.

JPSC 14th Civil Services Exam

Credit: Social Media

विज्ञापन

झारखंड के प्रतियोगी छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. Jharkhand Public Service Commission (JPSC) ने 14वीं ज्वॉइंट सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में 4 साल की बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले से हजारों ऐसे कैंडिडेट्स को फायदा होगा, जो उम्र सीमा पूरी होने की वजह से अब तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे थे. पिछले कुछ सालों से झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा समय पर नहीं हो पाई थी. कोरोना महामारी, प्रशासनिक कारणों और परीक्षा प्रक्रिया में देरी की वजह से कई उम्मीदवार ओवरएज हो गए थे. छात्रों ने लगातार सरकार से उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की थी. अब सरकार और आयोग के इस फैसले से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है.

किसे मिलेगा उम्र में फायदा?

JPSC के फैसले के मुताबिक, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 4 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. ये छूट सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए लागू होगी. वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और बाकी आरक्षित वर्गों को पहले से मिलने वाली छूट भी लागू रहेगी. JPSC की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के कई अहम पदों पर नियुक्ति की जाती है. इनमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक (DSP), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त , बाकी प्रशासनिक पद शामिल हैं. ये सभी पद राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

विज्ञापन

उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया

उम्र सीमा बढ़ने के फैसले से उम्मीदवार काफी खुश हैं. कई छात्रों का कहना है कि लंबे समय से परीक्षा ना होने की वजह से उनका करियर प्रभावित हो रहा था. अब उन्हें दोबारा तैयारी करने और परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगाा. JPSC जल्द ही 14वीं सिविल सेवा परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा. इसमें आवेदन की तारीख, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. JPSC का ये फैसला झारखंड के युवाओं के लिए बेहद अहम है. उम्र सीमा में 4 साल की बढ़ोतरी से हजारों उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में जाने का एक और मौका मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ