Live Updates
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: SMS के जरिए कैसे चेक करें स्कोरकार्ड?
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम SMS के जरिए भी देखे जा सकते हैं। इसके लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1 - सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
स्टेप 2 - कक्षा 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए JAC 10th Result - Roll Number टाइप करें। इसी तरह कक्षा 12वीं के छात्र JAC 12th Result - Roll Number टाइप करें।
स्टेप 3 - अब इस मैसेज को इस नंबर - 56263 पर भेज दें।
स्टेप 4 - आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर SMS के जरिए भेज दिया जाएगा।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा था कक्षा 10वीं का प्रदर्शन
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का पासिंग प्रतिशत 90.39% था। कक्षा 10वीं की परीक्षा में पिछले साल 3.78 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 99.2 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली थी, जिसमें ज्योत्सना ज्योति ने पूरे राज्य में टॉप किया था।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: स्क्रूटनी के लिए ऐसे करें आवेदन
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को अपने अंकों में गड़बड़ी लगती है, तो वह स्क्रूटनी (री-इवैल्यूएशन) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:
1. सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए 'JAC 12वीं स्क्रूटनी 2025' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें।
4. इसके बाद उस विषय का चयन करें, जिसमें आप स्क्रूटनी करवाना चाहते हैं।
5. अब निर्धारित स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
6. अंत में आवेदन की पुष्टि होने पर कंफर्मेशन रिसीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट सेव रख लें।
इस प्रक्रिया से छात्र अपने आंसर शीट की दोबारा जांच करवाकर अंकों में सुधार का अवसर पा सकते हैं।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी, जानें ग्रेस मार्क्स की पूरी जानकारी
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड (JAC) की 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र किसी एक विषय में असफल होता है, तो बोर्ड की ओर से उसे अधिकतम 5% तक ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं ताकि वह पास हो सके।
वहीं, अगर कोई विद्यार्थी दो विषयों में फेल हो जाता है, तो ऐसे मामलों में बोर्ड प्रत्येक विषय में 3% तक ग्रेस अंक देकर पास होने का अवसर प्रदान करता है। इस तरह छात्रों को बिना साल बर्बाद किए अगली कक्षा में पहुंचने का एक और मौका मिलता है।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा से मिलेगा दूसरा मौका, नहीं होगा साल बर्बाद
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में जिन छात्रों के अंक अपेक्षा से कम आते हैं या जो एक-दो विषयों में असफल होते हैं, उनके लिए चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए एक और मौका मिलेगा ताकि उनका साल बर्बाद न हो।
जैसे ही झारखंड बोर्ड (JAC) 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा, कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां भी जारी कर दी जाएंगी। छात्र निर्धारित तारीखों में आवेदन फॉर्म भरकर इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे और अपनी स्थिति सुधारने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: कब मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: प्रोविजनल मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी शामिल?
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 जैसे ही जारी किया जाएगा, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ मिलने वाली प्रोविजनल मार्कशीट में छात्रों की अहम जानकारियां दर्ज होंगी। ये डिटेल्स इस प्रकार हैं:
- छात्र का रोल नंबर और रोल कोड
- परिणाम में दर्ज स्ट्रीम (आर्ट्स / साइंस / कॉमर्स)
- छात्र का पूरा नाम
- पिता का नाम
- मां का नाम
- जिस स्कूल या कॉलेज से छात्र ने परीक्षा दी
- स्ट्रीम में पढ़े गए विषयों की सूची
- विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंकों की डिटेल
- कुल प्राप्तांक (Total Marks) और डिविजन (First/Second/Third Division) की जानकारी
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के बाद प्रोविजनल मार्कशीट को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसमें दी गई सभी जानकारियों की अच्छे से जांच कर लें।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के कई आसान तरीके
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड (JAC) के 10वीं और 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट 2025 केवल ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि ऑफलाइन माध्यम से भी देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स निम्नलिखित तरीकों से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे —
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से।
- मोबाइल पर SMS भेजकर रिजल्ट जान सकते हैं।
- डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
इन विकल्पों से छात्र सुविधाजनक तरीके से अपने परिणाम देख सकेंगे और भविष्य के लिए सुरक्षित रख पाएंगे।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: ऐसे करें झारखंड बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन चेक
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए लिंक 'JAC 10th 12th Result 2025' पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर आदि।
4. सभी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: जेएसी कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च तक और 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं। अब उम्मीद की जा रही है कि दोनों कक्षाओं के रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, जेएसी ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: इतने छात्रों ने दी 12वीं की परीक्षा, दो शिफ्ट में हुआ आयोजन
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 3,50,138 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन झारखंड बोर्ड ने दो शिफ्टों में किया था। पहली शिफ्ट सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी ने इस साल के रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: ऐसे करें रिजल्ट चेक, रखें ये जानकारी तैयार
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट इस बार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर आसानी से देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारियां पहले से तैयार रखनी होंगी:
रोल नंबर
जन्म तिथि (Date of Birth)
स्कूल कोड
स्कूल का नाम
इन डिटेल्स को भरने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा रिजल्ट
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट के साथ आएगी टॉपर्स की लिस्ट
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की लिस्ट, पासिंग प्रतिशत, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: पिछले साल ऐसा रहा 10वीं का रिजल्ट
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड ने पिछले वर्ष यानी 2024 में कक्षा 10वीं के नतीजे 19 अप्रैल को जारी किए थे। इस परीक्षा में कुल 4.18 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 3.78 लाख छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: कहां और कैसे मिलेगी मार्कशीट
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इस मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, कक्षा, स्कूल का नाम, विषयवार अंक और पास/फेल स्टेटस सहित जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यहां चेक करें कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे बताई गई वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
jac.jharkhand.gov.in
jacresults.com
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: ऐसे ऑनलाइन चेक करें अपना रिजल्ट
Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए "JAC 10th/12th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
5. आप अंत में डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और मार्कशीट को सेव कर लें।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही जारी कर सकता है। लगभग 7.66 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है, जिसे लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड 30 मई 2025 तक परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैट्रिक (10वीं) की सभी आंसर-शीट की जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी गई है। हालांकि, पूर्वी सिंहभूम जिले में इंटरमीडिएट (12वीं) के इंग्लिश विषय की कॉपी की जांच अभी बाकी है। इस संबंध में बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों – jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।
पिछले साल की बात करें तो 2024 में कक्षा 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को आया था, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। ऐसे में उम्मीदवार की जा रही है कि बोर्ड किसी भी समय कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक से कम स्कोर करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा, जबकि तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र फेल माना जाएगा।
साल 2024 के नतीजों की बात करें तो 10वीं का पासिंग प्रतिशत 90.39% था, जबकि 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम का 93.7%, कॉमर्स का 90.60% और साइंस का 72.7% रहा था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि झारखंड बोर्ड के परिणामों में और सुधार देखने को मिल सकता है।
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल छात्र रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए लगातार हमारे साथ जुड़े रहें।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
15 hrs agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
1 day agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
3 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
4 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
5 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
7 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
7 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines