हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IFS अधिकारी अनुपमा सिंह ने WHO में दिखाई पाकिस्तान को उसकी औकात, वायरल हो रहा बयान

IFS अधिकारी अनुपमा सिंह ने WHO में पाकिस्तान को आतंकवाद पर करारा जवाब दिया और उसे आतंकवाद का जन्मदाता बताया। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान के झूठ को भी उजागर किया।

विज्ञापन

पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद से पीड़ित होने का दावा करने पर भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मंच पर उसे करारा जवाब दिया। भारत की ओर से IFS (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई और कहा कि आतंकवाद का ‘जनक’ खुद पाकिस्तान है, इसलिए वह खुद को पीड़ित बताकर दुनिया को गुमराह नहीं कर सकता।

आतंकवाद पर भारत का तीखा जवाब

अनुपमा सिंह ने अपने बयान में स्पष्ट किया, “हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद के योजनाकार और उसे समर्थन देने वाले पाकिस्तान की जमीन से ही काम करते हैं।” उन्होंने भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया, जिसे खासतौर पर पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए अंजाम दिया गया था।

उन्होंने आगे कहा, “भारत ने यह सुनिश्चित किया कि आम नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे और सिर्फ आतंकियों और उनके ठिकानों को ही निशाना बनाया जाए।” पाकिस्तान के सिंधु जल समझौते पर फैलाए जा रहे भ्रम पर भी भारत ने कहा कि वह झूठी कहानियों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

अनुपमा सिंह ने दो टूक कहा, “एक ऐसा देश जो खुद आतंकवाद को जन्म देता है, वो खुद को पीड़ित बताकर सहानुभूति नहीं बटोर सकता।”

कौन हैं अनुपमा सिंह?

अनुपमा सिंह भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी हैं और 9 वर्षों से सेवा में हैं। उन्होंने IFS में आने से पहले कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम किया है। वर्ष 2012 से 2014 के बीच वे KPMG कंपनी में कंसल्टेंट और फिर सीनियर कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत थीं।

विज्ञापन

उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से ट्रेनिंग प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय से MBA (फाइनेंस) किया है। उन्हें कॉरपोरेट फाइनेंस, वैल्यूएशन और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट जैसे विषयों में एक्सपर्टीज हासिल कर रखी है। इसके अलावा उन्होंने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) से B.Tech की डिग्री ली है। वह साल 2008 से 2011 तक CFA प्रोग्राम में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल

अनुपमा सिंह का WHO में दिया गया यह जोरदार बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उनके साहसिक और तथ्यपूर्ण जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसा सशक्त पक्ष रखने से देश की कूटनीतिक छवि और भी मजबूत हुई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola