Niharika Gupta
Read More
CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर के परिणाम सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार डिजीलॉकर का उपयोग करके भी अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबरों का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी परिणाम देख सकते हैं।
इस बार 9.5 लाख से ज्यादा (9,55,869) उम्मीदवारों ने पेपर-1 और पेपर-2 एग्जाम क्वालीफाई किया है।सीटेट दिसंबर 2022 पेपर-I में 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 14,22,959 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए और इनमें 5,79,844 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। इसी तरह पेपर-II के लिए 15,39,464 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 12,76,071 उपस्थित हुए और 3,76,025 क्वालीफाई हुए हैं।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “उम्मीदवारों की मार्कशीट और क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट भी जल्द ही डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार सीटीईटी दिसंबर-2022 के अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़िए –CTET 2023 Result: सीटीईटी का रिजल्ट जारी, 9.5 लाख उम्मीदवार हुए पास, यहां देखें कट-ऑफ
बता दें कि इस साल सीटेट 2022 परीक्षा में लगभग साढ़े 32 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। सीटेट क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स लाने जरूरी होते हैं। एसएससी, एसटी व ओबीसी कैटेगरी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 55 प्रतिशत है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।