Niharika Gupta
Read More
Bihar Board 10th Compartment Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना कक्षा 10, मैट्रिक कंपार्टमेंट परिणाम 2023 आज, 3 जून को जारी कर दिया है। छात्र results.biharboardonline.com और matricbseb.com पर परिणाम देख सकते हैं।
बीएसईबी परिणाम बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा ऑडिटोरियम, मुख्य भवन, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में दोपहर 1:30 बजे घोषित किया। परीक्षा 10 मई से 13 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 31 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 16,10,657 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13,05,203 उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष, बिहार बोर्ड मैट्रिक के परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04 प्रतिशत रहा। स्क्रूटनी प्रक्रिया 3 अप्रैल, 2023 को शुरू हुई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।