जम्मू-कश्मीर के बिश्नाह इलाके में बेहद खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक सौतेले पिता ने 11 साल के बच्चे को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार के तौर पर हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रवि कुमार बच्चे की मां कांता देवी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे की हत्या करने के बाद शव को चक मुरार क्षेत्र के एक खेत में फेंक दिया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने एक बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक 11 साल का लड़का था और उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जांच के दौरान पुलिस का शक बच्चे के सौतेले पिता पर गया. पूछताछ में मिले सुरागों और बाकी सबूतों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया. बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बच्चे की मां का कहना है कि आरोपी 2-3 से नशे में था और सबसे झगड़ा कर रहा था. जब उसने इस वारदात को अंजाम दिया तो वो घर पर नहीं थीं.
बड़ी ही बेरहमी से की हत्या
पुलिस का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मासूम की हत्या बेहद बर्बरता से की गई. उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. माना जा रहा है कि ईंट और पत्थरों से हमला कर उसकी जान ली गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. अगर जांच में किसी दूसरे व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
(Input By: Pankaj Sharma)
संबंधित खबरें
दिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
14 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
5 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines