Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्राइम

खौफनाक बदला! मां के प्रेमी पर चाकू से किए 16 वार, हत्या के बाद सीने पर पैर रखकर पुलिस का किया इंतजार

कर्नाटक के बेलगावी में एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी लाश के सीने पर पैर रखकर खड़ा रहा और खुद पुलिस को बुलाकर आत्मसमर्पण किया.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Feb 4, 2026 16:41

कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक बेटे ने अपनी मां के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी युवक ने अपनी मां के साथ रहने वाले शख्स पर एक के बाद एक 16 बार चाकू से वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह खौफनाक मंजर देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए. पुलिस के मुताबिक यह पूरी वारदात 10 साल से चल रही आपसी रंजिश और बदले की भावना का नतीजा है. आरोपी ने पूरी योजना के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया और इलाके में दहशत फैला दी.

लाश के सीने पर पैर रखकर खड़ा रहा शख्स

हत्या करने के बाद आरोपी इय्या मठपति ने भागने की कोशिश नहीं की बल्कि उसने खुद पुलिस को फोन करके जुर्म की जानकारी दी. जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब तक वह मृतक बसप्पा होसामणि के सीने पर पैर रखकर वहां खड़ा रहा. चश्मदीदों का कहना है कि आरोपी के चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा नहीं था और वह पुलिस के आने का इंतजार बड़े ही ठंडे दिमाग से कर रहा था. पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो उन्होंने आरोपी को लाश के पास ही खड़ा पाया और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पानी को लेकर हुआ झगड़ा… कनॉट प्लेस में डिलीवरी एजेंटों ने हेलमेट से पीट-पीटकर बिजनेसमैन को मार डाला

10 साल पहले मां को लेकर भागा था शख्स

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि करीब 10 साल पहले 51 वर्षीय बसप्पा उसकी मां को लेकर भाग गया था और उसके बाद वे कोल्हापुर में रहने लगे थे. आरोपी इय्या तब से ही अपनी बेइज्जती का बदला लेने का मौका तलाश रहा था. हाल ही में उसे जानकारी मिली कि बसप्पा इलाके में वापस आया है. सोमवार की शाम जब बसप्पा अपनी मोटरसाइकिल से सवदत्ती के पास यल्लम्मा मंदिर की ओर जा रहा था तभी इय्या ने उसे रास्ते में रोक लिया. उसने बसप्पा को बाइक से नीचे गिराया और अंधाधुंध चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

---विज्ञापन---

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस बर्बर हत्याकांड के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बसदोनी गांव के रहने वाले बसप्पा होसामणि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था. सरेआम हुई इस हत्या के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वह फिलहाल पुलिस कस्टडी में है जहां उससे इस पुरानी दुश्मनी के हर पहलू पर बारीकी से पूछताछ की जा रही है.

First published on: Feb 04, 2026 04:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.