पानी को लेकर हुआ झगड़ा… कनॉट प्लेस में डिलीवरी एजेंटों ने हेलमेट से पीट-पीटकर बिजनेसमैन को मार डाला

पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फॉरेंसिक जांच के लिए के खून से सने कपड़े कब्जे में ले लिए हैं. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे की तलाश जारी है.

CP

शिवम गुप्ता दो हफ्ते से ज्यादा समय से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे.

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 36 साल के बिजनेसमैन की तीन फूड डिलीवरी एजेंटों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना 3 जनवरी की रात की है. बिजनेसमैन शिवम गुप्ता दो हफ्ते से ज्यादा समय से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. इलाज के दौरान 19 जनवरी को उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फॉरेंसिक जांच के लिए के खून से सने कपड़े कब्जे में ले लिए हैं. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि एक बहस के बाद तीनों हमलावरों ने हेलमेट और मुक्कों से शिवम को पीटा था. इसके बाद वे उन्हें फुटपाथ पर लहूलुहान छोड़कर चले गए.

विज्ञापन

सिर में लगी थी गंभीर चोटें

3 जनवरी की रात पुलिस को कनॉट प्लेस के फुटपाथ पर एक जख्मी युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने गुप्ता को गंभीर हालत में पाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. उनके सिर में अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं. डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि गुप्ता बयान देने की स्थिति में नहीं है, इस वजह से हमले की असली वजह तुरंत पता नहीं चल सकी. बताया जा रहा है कि पानी को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था.,

फिर शिवम को 4 जनवरी को दूसरे अस्पताल ले जाया गया और अगले दिन उनकी सर्जरी हुई. शिवम के पिता अनिल कांत गुप्ता दिल्ली के पहाड़गंज में दो दुकानें चलाते हैं. शिवम उनका इकलौता बेटा था.

विज्ञापन

पार्टी के लिए गया था

अनिल कांत ने बताया कि उनका बेटा 2 जनवरी की शाम लक्ष्मी नगर वाले घर से यह कहकर निकला था कि वह एक पार्टी में जा रहा है. उन्होंने बताया कि रात में मैं उसे बार-बार फोन करता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. थोड़ी देर बाद, मुझे पुलिस से फोन आया कि मेरा बेटा अस्पताल में भर्ती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ