हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'कोई बात नहीं मेरी जान, अलविदा…', सुसाइड के डेढ़ महीने बाद अलमारी से निकला नोट, खुला मौत का राज

21 साल के सुरेश कुमार ने 29 नवंबर 2025 को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. शुरुआती जांच में कोई ठोस वजह सामने नहीं आई थी. उस समय कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था. (ललित पथमेड़ा की रिपोर्ट)

विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला मामला सामने आया है. यहां एक युवक के आत्महत्या किए जाने के करीब डेढ़ महीने बाद उसके कमरे की अलमारी से सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट में युवक ने प्रेम में धोखा मिलने और मानसिक पीड़ा का जिक्र करते हुए अपनी प्रेमिका के लिए भावुक शब्द लिखे हैं. सुसाइड नोट सामने आने के बाद मृतक के पिता ने प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है.

गोदन गांव के रहने वाले दूदाराम मेघवाल के 21 साल के बेटे सुरेश कुमार ने 29 नवंबर 2025 को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. शुरुआती जांच में कोई ठोस वजह सामने नहीं आई थी. उस समय कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था. हाल ही में जब परिजन युवक के कमरे की सफाई कर रहे थे, तब अलमारी में रखा एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर 29 नवंबर 2025 की तारीख लिखी हुई है.

सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने अपनी प्रेमिका को जीवनसाथी मान लिया था और अब किसी और से प्रेम नहीं कर सकता. उसने लिखा कि वह उसका पहला प्यार थी, लेकिन उसने धोखा दे दिया. नोट के अंत में युवक ने लिखा था ‘कोई बात नहीं मेरी जान, अब मैं अलविदा कह रहा हूं.’

विज्ञापन

मृतक के पिता दूदाराम मेघवाल सोमवार को सुसाइड नोट लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस को बताया कि सुरेश का करीब 8-9 महीने से आहोर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों रिश्तेदार थे, जिसकी वजह से परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था. पिता का आरोप है कि समझाइश के बावजूद युवती लगातार उनके बेटे को मैसेज भेजती रही. 29 नवंबर को युवती ने जहर की डिब्बी की फोटो और भावुक मैसेज भेजा, जिससे सुरेश को लगा कि वह आत्महत्या करने जा रही है. इसी मानसिक दबाव में आकर उसने खुद जान दे दी.

थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने सुसाइड नोट उपलब्ध करवाया है. नोट की हैंडराइटिंग की जांच करवाई जा रही है और युवक का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. मोबाइल मैसेज, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों की गहन जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola