दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित Breath रेस्तरां के मालिक राजकुमार वालिया से गैंगस्टर की ओर से एक्सटॉर्शन मांगने का मामला सामने आया है. गैंगस्टर ने रेस्तरां मालिक से पहले भी पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी. विदेशी नंबर से कॉल कर गोल्डी बराड़ और मनीष खरखोदा ने राजकुमार वालिया को धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी.
पंजाबी बाग थाना पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है. इसके बाद पुलिस विदेशी नंबरों की जांच में जुट गई है. बता दें, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और मनीष खरखोदा विदेश में बैठकर अपना एक्सटॉर्शन नेटवर्क चला रहे हैं.
एफआईआर के मुताबिक, रेस्तरां मालिक ने बताया कि वॉयस नोट भेजने वाले खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए कहा कि वह मेरे बारे में सब जानता है. अगर मैंने पैसे नहीं दिए तो वह मुझे और मेरे परिवार के किसी सदस्य का मर्डर कर देगा. उसने यह भी कहा कि पैसे नहीं देगा तो किसी परिवार वाले को मार देंगे उसके बाद फिर 10 रुपये करोड़ देने पड़ेंगे.
साथ ही एफआईआर में बताया गया कि अगले दिन फिर कॉल आई और कॉल करने वाले खुद गोल्डी बराड़ का छोटा भाई मनीष खरखोदा बता रहा था. उस कॉल में भी उसने मुझसे 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. जब रेस्तरां मालिक ने कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है तब वह मुझे तथा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा.
संबंधित खबरें
लवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
2 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन, NIA कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
3 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार
3 days ago'मां, ये लोग मुझे मार देंगे', मौत से पहले फोन पर बोली 22 साल की छात्रा, गुवाहाटी के होमस्टे में मिली लाश
5 days ago'21 साल के तो हो जाओ', प्रेमिका से शादी पर पिता की नसीहत से भड़का बेटा; गोली मारकर उतारा मौत के घाट
5 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines