Delhi Minor Girl Abducted and Killed: (राहुल प्रकाश, दिल्ली) दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके से एक अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस को रात 8:51 बजे PCR कॉल के जरिए जानकारी मिली थी कि गली नंबर 9 कापसहेड़ा इलाके में रहने वाली एक पांच साल की बच्ची को कोई उठाकर ले गया। बच्ची ने शिव जी की तस्वीर वाली टी-शर्ट और शर्ट्स पहना था।
पुलिस ने लिया बच्ची की मां का बयान
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और PCR कॉलर महिला के घर पर पहुंच गई। जहां पर महिला का बयान दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि वह पिछले 5 साल से यहां अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रही है। 22 मई की शाम लगभग 6 बजे उसकी पांच साल की बेटी घर के सामने खेल रही थी। तभी उनके पड़ोस में रहने वाले अनिल ने लड़की को अगवा कर लिया। मां का बयान लेने के बाद पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी और बच्ची को तलाशना शुरू कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में खुला राज
पुलिस टीम ने आसपास के कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। एक कैमरे में लगभग 7:05 बजे आरोपी को लड़की के साथ गंदा नाला की ओर जाते हुए देखा गया और उसी कैमरे में वह लगभग 7:25 बजे लड़की के बिना अकेले वापस लौटते हुए नजर आया। इस फुटेज में आरोपी सोहना की तरफ जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने सोहना के रूट पर कई बसों और वाहनों की जांच शुरू कर दी। मगर बाद में 11:55 बजे आरोपी को कानपुर जा रही एक बस में चढ़ते देखा गया।
आरोपी ने कबूल किया गुनाह
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।आरोपी ने शुरुआत में अपहरण की घटना में संलिप्त होने से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ कि तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसने छोटी बच्ची का अपहरण किया था। उसके बाद हत्या कर उसे गुरुग्राम और कापासहेड़ा के बॉर्डर पर मौजूद एक दलदले नाले मे फेंक दिया। पुलिस ने बॉर्डर के पास स्थित जंगल में बने नाले से बच्ची का शव बरामद कर लिया है।
भागने की कोशिश में हुआ घायल
पुलिस के मुताबिक बच्ची का शव ढूंढने के लिए जब आरोपी को गुरुग्राम-कपासहेड़ा बॉर्डर पर ले जाया गया तो आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में कई राउंड की फायरिंग की। इस घटना में आरोपी घायल हो गया और उसे इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी में बेशर्मी की सारी हदें पार! नाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
1 hr agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
2 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
3 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन, NIA कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
3 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार
3 days ago'मां, ये लोग मुझे मार देंगे', मौत से पहले फोन पर बोली 22 साल की छात्रा, गुवाहाटी के होमस्टे में मिली लाश
6 days ago'21 साल के तो हो जाओ', प्रेमिका से शादी पर पिता की नसीहत से भड़का बेटा; गोली मारकर उतारा मौत के घाट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines