Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

भारतीय युवाओं को भाया थाईलैंड, एक साल में बढ़ गई संख्या, इन 3 कारणों से बना बेस्ट डेस्टिनेशन

Young Indian Increased To Thailand : थाईलैंड जाने वाले भारतीय युवाओं की संख्या साल-दर-साल बढ़ रही है। इसका कारण सरकार की वीजा-फ्री पॉलिसी से लेकर इस देश की खूबसूरती भी है। एक डेटा के मुताबिक थाईलैंड की सैर करने अकेले या दो लोग (कपल या दोस्त) सबसे ज्यादा जाते हैं।

Author
Edited By : Rajesh Bharti Updated: Jun 12, 2024 17:34
Thailand
थाईलैंड जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी।

Young Indian Increased To Thailand : थाईलैंड…नाम तो सुना होगा। यह देश इन दिनों भारतीय युवाओं की धड़कन बन चुका है। सैर-सपाटा के लिए भारतीय युवा इस देश को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपके भी मन में होगा कि कम से कम एक बार तो थाईलैंड की सैर करके आया जाए। आखिर यहां की हवा में खुशबू ही जो ऐसी है। साथ ही यहां के कई स्पॉट युवाओं को आकर्षित करते हैं। शायद यही कारण है कि थाईलैंड जाने वाले भारतीयों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। Airbnb की एक रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड जाने वाले भारतीय लोगों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

इतनी बढ़ गई संख्या

हाेम स्टे और होटल की ऑनलाइन बुकिंग करने वाले प्लेटफॉर्म Airbnb की ओर से जारी डेटा के मुताबिक साल 2023 में साल 2022 के मुकाबले थाईलैंड जाने वाले भारतीयों की संख्या में 60 फीसदी का उछाल आया है। साथ ही होली और ईस्टर के समय छुट्टियां बिताने के लिए रुकने की जगह तलाशने वालों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। डेटा के मुताबिक इस दौरान रुकने के लिए होटल आदि जगह तलाशने वाले लोगों की संख्या में 200 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

---विज्ञापन---
Thailand

थाईलैंड जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी।

इन लोगों की बढ़ी संख्या

थाईलैंड जाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या जेनरेशन Z और मिलेनियल्स की है। जेनरेशन Z उसे कहा जाता है जिनका जन्म 1996 और 2010 के बीच हुआ है। वहीं मिलेनियल्स उन लोगों को कहा जाता है जिनका जन्म साल 1981 से 1996 के बीच हुआ है। Airbnb के डेटा के मुताबिक साल 2023 में थाईलैंड के लिए जेनरेशन Z और मिलेनियल्स की संख्या में 80 फीसदी की बढ़ोतरी आई।

थाईलैंड में ये जगह सबसे ज्यादा पंसद

थाईलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बैंकॉक है। इसके बाद फुकेट, चिआंग माई, कराबी और सामुई हैं। यही नहीं, भारतीयों को यहां का समुद्र का किनारा भी बहुत भाता है। यहां अकेले या दो लोग ज्यादा संख्या में आते हैं। हालांकि 3 से 5 और 5 से ज्यादा के ग्रुप में आने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

---विज्ञापन---
Thailand

थाईलैंड जाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी।

थाईलैंड घूमने जाने के 3 कारण

  1. थाईलैंड जाने की सबसे बड़ा कारण है कि यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। यहां जाने के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। हाल ही में थाईलैंड सरकार ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए दो महीने की वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। इससे यहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।
  2. थाइलैंड जाना जेब पर भी भारी नहीं पड़ता। थाईलैंड की करेंसी का नाम थाई बाह्त (थाई बात) है और यह भारत की करेंसी के मुकाबले काफी सस्ती है। एक थाई बाह्त 2.28 रुपये के बराबर है। 5 रात और 6 दिन के पैकेज की कीमत करीब 50 हजार रुपये से शुरू हो जाती है। इसमें हवाई किराया, होटल, खाना-पीना आदि सारी चीजें शामिल होती हैं।
  3. खूबसूरत द्वीपों वाला यह देश अपने शानदार समुद्र तटों, नेचरल रिजर्व, ग्रामीण क्षेत्रों, पहाड़ी कस्बों आदि के लिए जाना जाता है। साथ ही यहां खूबसूरत मंदिर भी हैं। यहां के शहर, स्ट्रीट फूड, नाइटलाइफ काफी लोकप्रिय हैं।

यह भी पढ़ें : बना रहे हैं विदेश जाने का प्लान? तो यहां 2 महीने के लिए बिना Visa के जाने का मौका, जानें सब कुछ

First published on: Jun 12, 2024 05:34 PM

संबंधित खबरें