YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने हाल ही में 2024 में एक आवासीय भूखंड योजना का ऐलान किया। जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे के साथ आगामी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास प्रमुख स्थानों पर प्लॉट की पेशकश की गई है। प्लॉट विभिन्न आकारों में उपलब्ध हैं, जो 100 से 260 वर्ग मीटर तक के हैं। ये सभी 451 प्लॉट एयरपोर्ट के पास सेक्टर-24 ए में निकाले गए हैं। इस योजना को अमीर-गरीब सभी लोगों के लिए खोला गया है, लेकिन कुछ लोग हैं जो इसमें अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
कौन लोग नहीं कर सकते आवेदन?
इस योजना के तहत 30 नवंबर तक ही आवेदन लिए जाएंगे। जिसके बाद ड्रा निकालने का कार्यक्रम 27 दिसंबर को आयोजित किया जाना है। इन सभी प्लॉट का आवंटन 90 साल के लिए किया जाएगा। प्लॉट खरीदने के लिए यीडा ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश उन लोगों के लिए हैं जो पहले से एक प्लॉट के मालिक हैं। यीडा ने कहा कि जो लोग पहले प्लॉट योजना में भाग ले चुके हैं और उनको प्लॉट भी मिला है, वह लोग इस योजना में भाग नहीं ले सकते हैं। यीडा ने कहा कि अगर वह आवेदन करते हैं तो उनकी एप्लीकेशन खारिज कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: DDA Flats Scheme 2024: कर लें तैयारी! नवंबर की इस तारीख से मिलेंगे सस्ते फ्लैट, जानें आवेदन का तरीका
कितने वर्ग मीटर के प्लॉट?
YEIDA ने आवासीय प्लॉट की योजना सेक्टर-24 A में लॉन्च की है। यीडा ने इन प्लॉट की लोकेशन जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास है। जिसमें 120 वर्ग मीटर के 100 प्लॉट, 162 वर्ग मीटर के 169 प्लॉट, 200 वर्ग मीटर के 172 प्लॉट, 250 वर्ग मीटर के 6 प्लॉट और 260 वर्ग मीटर के 4 प्लॉट हैं। इस योजना में किसानों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इन सभी प्लॉट में से 79 प्लॉट किसानों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
बैंकों से मिलेगा लोन
प्राधिकरण ने इन प्लॉट को खरीदने वालों को केवल एकमुश्त भुगतान का ऑप्शन दिया है। इसके पहले किस्तों में पैसे जमा करने का भी ऑप्शन था, लेकिन किन पिछली योजनाओं में लाभार्थियों ने एकमुश्त भुगतान में किया। जिसके बाद इस बार यीडा ने एकमुश्त भुगतान का ही ऑप्शन रखा है। यीडा ने इसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। यीडा ने उन लोगों का भी खास ख्याल रखा है जिनके पास पूरे पैसे नहीं है। ऐसे लोगों को एकमुश्त भुगतान के लिए 4 बैंकों से लोन मिल सकता है। इसके लिए यीडा बैंकों से समझौता कर चुका है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Built-Up Housing Scheme: 1200 फ्लैट्स के लिए कैसे करें आवेदन? जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 hr ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
5 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
12 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
14 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
15 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
20 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines