World Cup 2023: टीम इंडिया ने पहले सेमीफाइनल में कमाल का खेल दिखाया, टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया के लिए कोहली के साथ शमी ने धांसू खेल खेलकर ना सिर्फ करोड़ों भारतीय फैंस को गिफ्ट दिया बल्कि Disney+Hotstar के 24,789 करोड़ को बचा लिया। दरअसल कल का मैच डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए सबसे बड़ा मैच साबित हुआ। Disney+Hotstar पर 5.3 करोड़ लोगों ने एक साथ ये मुकाबला देखा, जिसने इसी विश्व कप के पहले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
भारत और न्यूजीलैंड मैच OTT का बना सबसे बड़ा मुकाबला
इससे पहले विश्व कप 2023 के लीग मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड मुकाबले को 4 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा था। वहीं भारत और पाकिस्तान मैच की बात करें तो तब ये आंकड़ा 3.5 करोड़ थी। इससे पहले विश्व कप 2019 में भारत और न्यूजीलैंड हुए मैच में व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बना था।
Disney+Hotstar खो रही थी अपने ग्राहक
आपको बताते चलें कि जियो की तरफ से Disney+Hotstar को लगातार टफ फाइट मिल रही है। जियो सिनेमा ने आईपीएल 2023 अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को फ्री में दिखाया था, जिसके बाद से कई कस्टमर Disney+Hotstar को छोड़ कर जियो की तरफ शिफ्ट हो गए थे। इस साल के Q3 तक कंपनी लगभग 1 करोड़ 25 लाख सब्सक्राइबर खो चुकी थी।
यह भी पढ़ें- कंपनियां आखिर क्यों बुला रहीं कर्मचारियों को ऑफिस, जब WFH से बच रहे थे पैसे
ICC मुकाबलों के राइट्स किए थे अपने नाम
अपने आप को मार्केट में बनाए रखने के लिए Disney+Hotstar ने ICC मुकाबलों के राइट्स 2024 से लेकर 2027 तक खरीदे। जिसकी वैल्यू 24,789 करोड़ रुपए थी। अब इतने बड़े निवेश के लिए विश्व कप 2023 में भारत का फाइनल में जाना बेहद जरूरी था, जिसमें कोहली और शमी ने टीम इंडिया की मदद की। ऐसे में व्यूअरशिप रिपोर्ट को देखते हुए कह सकते हैं कि ये विश्व कप Disney+Hotstar के लिए अच्छा रहा है।
(mnspas)
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
9 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
10 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
11 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
11 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
13 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
14 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines