क्या आप अपनी अगली छुट्टियों में जापान जा रहे हैं, लेकिन पेमेंट मैनेज करने को लेकर परेशान हैं? अब टेंशन छोड़ दें. क्योंकि जापान आने वाले भारतीय पर्यटक जल्द ही यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग करके भुगतान कर पाएंगे. इस सुविधा के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की वैश्विक शाखा, NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और जापान की NTT DATA के बीच समझौता हुआ है.
इस समझौते के तहत, NTT DATA द्वारा प्रबंधित व्यापारिक स्थानों पर UPI स्वीकार किया जाएगा, जहां भारतीय यात्री भुगतान करने के लिए अपने सामान्य UPI ऐप का उपयोग करके केवल QR कोड स्कैन करके भुगतान कर सकेंगे. इससे एक सहज और अधिक परिचित डिजिटल भुगतान अनुभव प्राप्त होगा.
NPCI ने कहा, “यह समझौता ज्ञापन एक रणनीतिक गठबंधन की नींव रखता है, जो भारतीय पर्यटकों के भुगतान अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जापानी बाजार में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की स्वीकृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. “
किन देशों में यूज कर सकते हैं UPI
यहां उन देशों की सूची दी गई है जहां आप UPI का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं:
भूटान
फ्रांस
मॉरीशस
नेपाल
सिंगापुर
श्रीलंका
यूएई
कतर
संबंधित खबरें
सब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
17 mins ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
59 mins agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
3 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
7 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
9 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines