UPI Payment First Transaction Rules: जैसे-जैसे लोगों की रुचि डिजिटल लेनदेन की ओर बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ऑनलाइन भुगतान धोखाधड़ी के मामलों में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले कुछ सालों से साइबर क्राइम के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं, जिन पर लगाम लगाने के लिए सरकार और आरबीआई की पूरी कोशिश भी देखने को मिलती है। इसी पहल में सरकार ने ऑनलाइन भुगतान धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए दो व्यक्ति के बीच होने वाली पहली लेनदेन प्रक्रिया के लिए कुछ नियमों को लाने का फैसला लिया है।
जी हां, धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से कुछ नियमों पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत अगर दो लोगों के बीच पहली बार ऑनलाइन लेनदेन होगा तो इस प्रोसेस में 4 घंटे का समय लगेगा, साथ ही न्यूनतम समय सीमा लागू करने की भी योजना है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
पहले लेनदेन में लगेगा 4 घंटे का समय
सरकारी अधिकारियों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि सरकार ऑनलाइन भुगतान धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दो व्यक्तियों के बीच पहली बार होने वाले लेनदेन में कुछ बदलाव करने जा रही है। इसके तहत एक विशेष राशि से अधिक के लेनदेन के लिए न्यूनतम समय सीमा लागू करने का प्लान है। 2,000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन के लिए दो यूजर्स के बीच पहले लेनदेन के लिए संभावित 4 घंटे की विंडो शामिल होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Post Office Vs SBI RD: कहां निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा मुनाफा? डिटेल्स में यहां जानिए
साइबर सुरक्षा के लिए जरूरी है ये नियम
सरकार की ओर से प्लान किया जा रहा है कि उनकी ओर से 4 घंटे की प्रक्रिया को शामिल करने पर डिजिटल भुगतान में कुछ बाधा आ सकती है, लेकिन इससे साइबर सुरक्षा की चिंताएं भी कम हो सकती है। इस तरीके को इंस्टेंट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस), एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के जरिए भुगतान करने पर अपनाया जा सकता है।
24 घंटे में अधिकतम राशि 5 हजार
वर्तमान में कोई यूजर अगर ऑनलाइन लेनदेन के लिए नया यूपीआई अकाउंट बनाता है तो वो 24 घंटे में पहला लेनदेन अधिकतम 5 हजार रुपये तक कर सकता है। ठीक ऐसे ही नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के लिए भी है, अगर आप पहली बार अकाउंट क्रिएट करते हैं तो पहली बार 24 घंटों में 50 हजार रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- न OTP, न किसी लिंक पर किया क्लिक, फिर भी उड़ें 1 लाख रुपये; ऐसे रखें अपना बैंक खाता सुरक्षित
बैठक में लिया जा सकता है फैसला
आज यानी 28 नवंबर, मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय की बैठक होगी। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से पहली लेनदेन की प्रक्रिया को यूपीआई के जरिए 4 घंटे की प्रक्रिया के साथ कम से कम 2000 रुपये के लिए किया जा सकता है। फाइनेंशियल सर्विसेज विभाग डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों और साइबर सुरक्षा के लिए इन तरीकों पर चर्चा करने के लिए सरकारी और निजी हितधारकों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्रालय की बैठक होगी।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
4 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
5 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
10 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
12 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
13 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines