बेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, वनडे में बिना सिक्स लगाए खेली शतकीय पारी

Ben Duckett: बेन डकेट ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में शतकीय पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर की लिस्ट में जगह बना ली. डकेट उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जिन्होंने वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बिना एक भी छक्का लगाए हुए बनाया है.

बेन डकेट/ Image Source: ANI

बेन डकेट/ Image Source: ANI

Ben Duckett: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026 में श्रीलंका के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से खास छाप छोड़ी. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 132 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 24 चौके निकले, लेकिन उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया. इसके बावजूद डकेट ने रनों का अंबार लगा दिया और वनडे क्रिकेट में बिना छक्का लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया.

विज्ञापन

बिना छक्का लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बने डकेट

वनडे इंटरनेशनल में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है. उन्होंने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173 रन की पारी खेली थी. अब बेन डकेट ने 167 रन बनाकर इस सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

इस सूची में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान भी शामिल हैं, जिन्होंने 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 161 रन बनाए थे. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 153 रन की पारी खेली थी. वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा ने 1993 में पाकिस्तान के खिलाफ 153 रन बनाए थे.

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस भी इस सूची में जगह रखते हैं. दोनों ने वनडे क्रिकेट में बिना छक्का लगाए 152 रन की पारियां खेली थीं. डकेट की इस पारी ने एक बार फिर दिखाया कि बड़े स्कोर तक पहुंचने के लिए सिर्फ छक्कों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. चौकों और स्ट्राइक रोटेशन के दम पर भी बड़ी पारी खेली जा सकती है.

विज्ञापन

400 रन का आंकड़ा छूने से चूका इंग्लैंड

मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 386 रन बनाए. टीम की कोशिश 400 रन का आंकड़ा पार करने की थी, लेकिन वह इससे कुछ रन पीछे रह गई. बेन डकेट की शतकीय पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

इससे पहले इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इतने बड़े स्कोर के बावजूद उसे जीत नहीं मिली थी. ऐसे में इस बार हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली टीम की नजरें अपने स्कोर का बचाव करने पर होंगी.

विज्ञापन

सीरीज में पहली जीत की तलाश कर रही इंग्लैंड की टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. 386 रन बनाने के बाद गेंदबाजों पर जिम्मेदारी होगी कि वे श्रीलंका के बल्लेबाजों को लक्ष्य तक पहुंचने से रोकें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ