हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UPI Latest Update: आज से बिना पिन के भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, जानें क्‍या-क्‍या बदल रहा है

UPI यूजर्स अब अपने स्मार्ट ग्लास और वॉइस कमांड को यूज करके भी भुगतान कर सकते हैं. यह सुविधा फ‍िलहाल UPI लाइट लेनदेन के लिए उपलब्ध है.

विज्ञापन

UPI Payment Latest Update: अगर आप UPI का इस्‍तेमाल करते हैं तो आपको आज से यूपीआई में कुछ बदलाव नजर आने वाले हैं. आज से आपका यूपीआई पेमेंट करने का तरीका बदलने वाला है. दरअसल, भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान न‍िगम यानी एनपीसीआई ने यूपीआई पेमेंट में कुछ नई सुव‍िधाएं जोड़ दी हैं, ज‍िसके बाद यूपीआई इस्‍तेमाल करने का आपका एक्‍सपीर‍िएंस ब‍िल्‍कुल बदलने वाला है. अब आप स्मार्ट चश्मों से क्यूआर कोड स्कैन करके और वॉइस कमांड देकर यूपीआई लाइट के जरिए भुगतान कर पाएंगे. इसके ल‍िए आपको प‍िन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने कहा कि पहनने योग्य चश्मों का इस्तेमाल करके किए जाने वाले इन छोटे-छोटे लेन-देन के लिए न तो मोबाइल फोन की जरूरत होगी और न ही किसी भुगतान प्रमाणीकरण पिन की. भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में डिजिटल भुगतान नवाचारों के लॉन्च की घोषणा की.

यूपीआई लाइट को खासतौर से छोटे-छोटे, उच्च-आवृत्ति वाले भुगतानों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बेहतर सफलता दर और कोर बैंकिंग बुनियादी ढांचे पर न्यूनतम निर्भरता देता है. एनपीसीआई ने स्मार्ट चश्मों पर यूपीआई लाइट के उपयोग को प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इस प्रक्रिया को “देखो. बोलो. भुगतान करो” जैसे सरल शब्दों में समझाया गया है.

विज्ञापन

हैंडफ्री हुआ UPI
एनपीसीआई के अनुसार यूजर्स बिना फोन या पिन डाले, स्मार्ट ग्लास पर केवल क्यूआर कोड स्कैन करके, ऑथेंट‍िकेशन करके और वॉयस कमांड के ज़रिए भुगतान करके हाथों से मुक्त और सुरक्षित लेनदेन कर सकते हैं.

बता दें क‍ि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्लेटफॉर्म का स्वामित्व और संचालन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के पास है. NPCI, भारत में खुदरा भुगतान और निपटान प्रणालियों के संचालन के ल‍िए एक प्रमुख संगठन है. यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय बैंक संघ (IBA) की एक पहल है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola