हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Union Budget 2026: रक्षा, परिवहन या राज्य किसे मिलेगा ज्यादा बजट, जानें क्या कहते हैं पुराने बजट के आंकड़े?

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी. इस यूनियन बजट में किस सेक्टर को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है इसके बारे में पुराने आंकड़ों से समझ सकते हैं. चलिए जानते हैं कि, सरकार किस सेक्टर पर अधिक खर्च करती है.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Union Budget 2026: आज 2026-27 वित्त वर्ष का बजट पेश होने वाला है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी. यूनियन बजट संसद में 11 बजे पेश किया जाएगा. 2026 के इस यूनियन बजट में सरकार किस सेक्टर पर खुलकर खर्च करेगी इसके बारे में पुराने आंकड़ों से समझ सकते हैं. बजट पेश होने पर अक्सर रक्षा, परिवहन या राज्य किसे अधिक लाभ मिलेगा इसकी चर्चा रहती है. चलिए जानते हैं कि, बजट के पुराने आंकड़े क्या कहते हैं?

सबसे बड़ा खर्च

सरकार का सबसे बड़ा खर्च ब्याज भुगतान के तौर पर होता है. यह सरकारी खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा होता है. प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 में ब्याज भुगतान कुल खर्च का लगभग 24 प्रतिशत था. इस वर्ष यह बढ़कर 25 प्रतिशत होने का अनुमान है. बता दें कि, सरकार जब एक रुपया खर्च करती है तो इसका एक चौथाई पिछले कर्ज को चुकाने में जाता है. इससे संपत्ति, नौकरी या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनता है.

विज्ञापन

इस सेक्टर पर रहेगा फोकस

पिछले साल के बजट में डिफेंस सेक्टर पर खास खर्च किया गया था. डिफेंस सेक्टर को 6.81 लाख करोड़ रुपये का आवंटन मिला था. देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बजट तय किया गया था. साल 2026 में इस बजट में और बढ़ोतरी हो सकती है. भारत की सुरक्षा की दृष्टि से इस साल डिफेंस बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Budget 2026: इस बार क्‍या म‍िलेगी महंगाई से राहत, जानें क्‍या सस्‍ता और क्‍या महंगा हो सकता है?

राज्यों का हिस्सा

विज्ञापन

केंद्रीय बजट का बड़ा हिस्सा सीधा राज्यों को जाता है. पुराने आंकड़ों के अनुसार, सेंट्रल टैक्स और शुल्कों में राज्य का हिस्सा कुल खर्च का 22 प्रतिशत है. यह बजट राज्य स्तरीय शासन और विकास का समर्थन करने के लिए होता है. इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन को बजट का बड़ा हिस्सा मिलने की उम्मीद है.

इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन का हिस्सा

विज्ञापन

इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन को पिछले साल 2.87 लाख करोड़ रुपये का हिस्सा मिला था. सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा के लिए इस वर्ष इस सेक्टर पर अधिक बजट मिलने की उम्मीद है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola