Union Budget 2024: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए बड़ी घोषणा, बढ़ाई ऋण की सीमा

Union Budget 2024: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट के दौरान खास घोषण की गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Union Budget 2025

Union Budget 2025

विज्ञापन

Union Budget 2024: प्रधानमंत्री मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया जा रहा है। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने केंद्रीय बजट 2024-25 को पेश करते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के लिए खास घोषणा की है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार (MSMEs) को तनाव मुक्त रखने और बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की घोषणा की गई है।

बजट के दौरान निर्मला सीतारमण ने मुद्रा ऋण की सीमा को बढ़ाया है। मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन

Union Budget 2024 Live देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना?

विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार के साथ जोड़ने के लिए सरकार आए दिन नई-नई योजनाओं को लागू करती रहती है। व्यवसाय की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए सरकार द्वारा लोन योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। सरकार द्वारा दिए जा रहे लोन को आप कुछ दस्तावेजों की पूर्ति के साथ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र सरकार की PM Mudra Loan Yojana 2024 के तहत इच्छुक लोगों को ₹50,000 से लेकर 10 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ