अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर साफ तौर पर नजर आया। टैरिफ के ऐलान से पहले तक बेखौफ आगे बढ़ रहा बाजार लगातार दो सत्रों में गिरावट के साथ बंद हुआ। 3 अप्रैल को मार्केट लाल रहा और आज यानी 4 अप्रैल को उसकी लाली गहरी हो गई। कहने का मतलब है कि गिरावट पहले से चौड़ी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 930.67 अंकों की कमजोरी के साथ 75,361.49 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 345.65 अंक गिरकर 22,904.45 पर बंद हुआ है।
दबाव में रहे ये इंडेक्स
नए अमेरिकी टैरिफ से भारत के कई सेक्टर्स के प्रभावित होने की आशंका है। इसी आशंका में आज फार्मा इंडेक्स 4% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। सिप्ला लिमिटेड के शेयर में इस दौरान करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। Biocon भी लगभग इतना ही टूटा। इसी तरह, Dr Reddy भी कारोबार के दौरान लाल रहा। हालांकि, Mankind Pharma जरूर मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। फार्मा की तरह, निफ्टी ऑटो, आईटी और मेटल इंडेक्स भी दबाव में रहे।
बिगड़ सकते हैं हालात
एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत पर दूसरे कई देशों के मुकाबले टैरिफ भले ही कम है, लेकिन अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की है और इसका असर कुछ सेक्टर्स पर नजर आ सकता है। इसी को लेकर बाजार आशंकित है और निवेशक भयभीत। दरअसल, अब एक नए टैरिफ वॉर की आशंका उत्पन्न हो गई है। यूरोपीय यूनियन और चीन सहित बाकी देश अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं। चीन पूर्व में अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दे चुका है। जानकारों के अनुसार, यह अनिश्चितता कुछ समय तक रह सकती है। ऐसे में निवेशक सतर्क रुख अख्तियार करेंगे और बाजार उतार-चढ़ाव का सामना करता रहेगा।
बढ़ गई ये आशंका
भारत के लिए परेशानी वाली बात यह है कि ट्रंप के टैरिफ से विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ सकती है। लंबे समय के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने हाल ही में खरीदारी शुरू की थी, लेकिन जवाबी टैरिफ की तारीख नजदीक आते ही वे फिर से बिकवाल बन गए। अब जब यह साफ हो गया है कि अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया है, तो उनके भारतीय बाजार से पैसा निकालने की आशंका भी मजबूत हो सकती है। गुरुवार को ही FIIs 2,806 करोड़ की बिकवाली की है। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की खरीदारी केवल 221 करोड़ की रही।
अमेरिका में मंदी का खतरा
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से केवल भारत या एशियाई बाजार ही प्रभावित नहीं हुए हैं। यूएस मार्केट ने भी बड़ा नुकसान उठाया है। 3 अप्रैल को अमेरिका का S&P 500 इंडेक्स 4.9% और Nasdaq 100 5.41% गिरा, जो 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा, अमेरिका में मंदी का खतरा बढ़ गया है। दिग्गज फाइनेंशियल संस्थानों का कहना है कि अमेरिका में मंदी आने की संभावना तेजी से बढ़ रही है। JP Morgan ने इस संभावना को 60% कर दिया है। उसका यह भी कहना है कि टैरिफ से अमेरिका में महंगाई भड़क सकती है।
क्या करेंगे निवेशक?
बाजार के जानकारों का कहना है कि फिलहाल भारतीय बाजार में अगले कुछ दिन उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। भारत के पास अभी अमेरिका से मोलभाव का मौका है, ऐसे में टैरिफ के प्रभाव को सीमित करने की संभावना भी बनी रहेगी। उनका यह भी कहना है कि निवेशकों को अभी अलर्ट मोड में रहना चाहिए। बड़ी गिरावट पर निराश या हताश होकर बिकवाली से बचना चाहिए। साथ ही जल्दबाजी में खरीदारी भी ठीक नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारतीय बाजार पांच महीनों के दबाव से बाहर निकल आया था। इसी तरह, यह संकटकाल भी दूर हो जाएगा, बस थोड़े समय की जरूरत है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
10 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines