Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Toll Tax Price Hike: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा! इन वाहनों के लिए बढ़ा टोल टैक्स

Toll Tax Price Hike:  1 अक्टूबर 2024 से यमुना एक्सप्रेसवे से जाना आपके लिए महंगा हो गया है, आइए जानते हैं किन वाहनों के लिए कितना टोल टैक्स रेट बढ़ा दिया गया है?

Author
Edited By : Simran Singh Updated: Oct 1, 2024 09:52
yamuna express way toll tax new rate list
टोल टैक्स मूल्य वृद्धि

Toll Tax Price Hike: अक्टूबर के महीने की शुरुआत हो गई है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हुए और उन्हीं में से एक बदलाव टोल टैक्स भी जुड़ा हुआ है। वाहनों के लिए टोल टैक्स को बढ़ा दिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के रेट बढ़ा दिए गए हैं। दोपहिया, थ्री-व्हीलर और चारपहिया के लिए टैक्स रेट बढ़ गए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के मुताबिक यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के दौरान टोल दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

कितना बढ़ा टोल टैक्स?

यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है। दुपहिया, थ्री-व्हीलर और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर के लिए नया टोल टैक्स रेट 247.50 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य वाहन जैसे- कार, वैन, जीप और हल्के वाहनों के लिए नए टोल टैक्स रेट 486.75 रुपये हैं। जबकि, भारी वाहन जैसे- ट्रक और बस के लिए नया टोल टैक्स रेट 1,542.75 रुपये कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- New Rules: 1 अक्टूबर को बदल गए 5 जरूरी नियम

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2024 09:33 AM

संबंधित खबरें