हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sugar Price: चीनी का उत्पादन 9% तक घटा, पिछले एक महीने में इतने बढ़े दाम

विज्ञापन

Sugar Price: पिछले साल की तुलना में चीनी उत्पादन कम हुआ है। 9 प्रतिशत तक कम हुए उत्पादन से चीनी की कीमतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। चीनी की कीमतों में खुदरा बाजार में पिछले महीने में 1.25 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। 2 अप्रैल को चीनी का खुदरा मूल्य 41.05 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2 मई को 42.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

ऐसे में पिछले एक महीने के दौरान थोक भाव में 124 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। चीनी का थोक मूल्य दो अप्रैल को 3,805 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर दो मई को 3,929 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल चीनी का उत्पादन 357 लाख टन था और इसमें सरकार ने 100 लाख टन का निर्यात किया था।

चीनी का अतिरिक्त कोटा होगा जारी

इस साल भी उत्पादन ज्यादा रहने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक उत्पादन अनुमान गिर गया और अब उम्मीद की जा रही है कि इस साल उत्पादन पिछले साल की तुलना में 9 फीसदी कम और करीब 327 लाख टन हो सकता है। अब ऐसे में अनुमानित उत्पादन में गिरावट की वजह से चीनी के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं, उम्मीद है कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए, खाद्य और उपभोक्ता मामलों के विभाग से आने वाले दिनों में चीनी का अतिरिक्त कोटा जारी किए जाने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें