Success Story of Vedant Fashions Ravi Modi : आज Mother’s Day है। दुनिया में ऐसे काफी लोग हैं जिन्होंने बिजनेस की दुनिया में मां की बदौलत ही सफलता पाई है। इसी में एक नाम है रवि मोदी का। रवि मोदी आज बिजनेस की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं। वह एथनिक वियर ब्रांड मान्यवर (Manyavar) के फाउंडर और एमडी हैं। आज इनकी कंपनी की वैल्यू करीब 23 हजार रुपये है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रवि ने बिजनेस की दुनिया में कदम मां से 10 हजार रुपये लेकर रखा था।
पिता के साथ किया काम
कोलकाता में जन्में रवि बचपन से पढ़ाई में काफी तेज रहे। उन्हें मैथ्स काफी पसंद था। रवि के पिता की कपड़ों की एक छोटी दुकान थी। मोदी पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस में अपने पिता की मदद भी करते थे। वह मात्र 13 साल की उम्र में ही पिता की दुकान पर आने लगे थे। रवि ने दुकान में 9 साल तक सेल्समैन के रूप में भी काम किया और बिजनेस व सेल्स की बारीकियां सीखीं।
मां से 10 हजार रुपये शुरू किया था करोबार
पिता से हो गई थी खटपट
रवि मोदी की अपने पिता से किसी बात को लेकर खटपट हो गई थी। उन्होंने अपनी मां से 10 हजार रुपये उधार लिए और कपड़ों का काम शुरू किया। उन्होंने इसका नाम अपने इकलौते बेटे वेदांत के नाम पर रखा। इस दौरान उन्होंने एथनिक कपड़े बनाए और उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर बेचने लगे। लोगों को इनके बनाए कपड़े काफी पसंद आए। अपनी सफलता को देख उन्होंने कपड़ों को ‘मान्यवर’ नाम दिया और बाद में यह ब्रांड देखते ही देखते भारतीय वेडिंग मार्केट का एक जाना-पहचाना नाम बन गया। आज इनके देशभर में काफी स्टोर हैं।
देखते ही देखते बन गई 23 हजार करोड़ रुपये की कंपनी
रवि मोदी के मान्यवर ब्रांड की पेरेंट कंपनी वेदांत फैशन है। इस कंपनी की नेटवर्थ आज करीब 23 हजार करोड़ रुपये है। यह कंपनी शेयर मार्केट में लिस्टेड है। फरवरी 2022 में इसका IPO भी आया था। हालांकि कंपनी के शेयर का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। शेयर ने अभी तक मात्र 8.32 फीसदी का ही रिटर्न दिया है। वहीं इससे अलग रवि मोदी की खुद की संपत्ति की बात करें तो Forbes के अनुसार यह करीब 26 हजार करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें : Success Story Of Gagan Anand : कभी की थी 2500 रुपये की नौकरी, इस साल बिजनेस में कमा डाले 11 करोड़ रुपये
विराट और अनुष्का रहे हैं ब्रांड एंबेसडर
कई सेलिब्रिटी मान्यवर के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। इनमें विराट कोहली से लेकर अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट आदि शामिल हैं। कंपनी ने RRR स्टार राम चरण को भी अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
संबंधित खबरें
5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
54 mins agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
1 hr agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
4 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
5 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
5 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
13 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
16 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
17 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
19 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines