हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stock Market: आज इन 5 शेयरों पर रखें नजर, एक्शन की है पूरी गुंजाइश

शेयर बाजार कल महावीर जयंती की छुट्टी के बाद आज खुल रहा है। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर अपने कदम वापस खींच लिए हैं, इससे भारतीय बाजार में तेजी की उम्मीद है।

विज्ञापन

शेयर बाजार पिछले सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसकी वजह डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियां थीं। अब जब ट्रंप ने टैरिफ पर यू-टर्न ले लिया है और 90 दिनों की राहत प्रदान की है, तो आज भारतीय मार्केट में तेजी की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, अमेरिकी बाजार में गुरुवार को आई गिरावट से कुछ शंकाएं भी उत्पन्न हुई हैं। आज ऐसी कंपनियों के शेयर एक्शन में नजर आ सकते हैं, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं। इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर कदम वापस खींचने से जिन कंपनियों को फायदे की उम्मीद है, उनके शेयर भी चढ़ सकते हैं।

Tata Consultancy Services

टीसीएस के चौथी तिमाही के नतीजे आ गए हैं। कंपनी का मुनाफा 12,380 करोड़ से गिरकर 12,224 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं, तिमाही आधार पर आमदनी बढ़ी है। TCS ने अपने निवेशकों को 30 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर गिरावट के साथ 3,239 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसकी दाम 21.24% कम हुए हैं।

Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपने ग्राहकों को RBI द्वारा की गई रेपो रेट में कटौती का लाभ पहुंचाने के लिए कदम उठाया है। बैंक ने अपने रिटेल और MSME ग्राहकों के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क से जुड़ी लोन दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टॉक पिछले सत्र में करीब ढाई प्रतिशत गिरकर 230 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक यह 4.65% नीचे आया है।

विज्ञापन

Coromandel International

कोरोमंडल इंटरनेशनल ने सऊदी माइनिंग कंपनी Ma’aden के साथ एक MoU साइन किया है। दोनों कंपनियों में यह समझौता फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर उत्पादन में सहयोग के लिए किया गया है। कोरोमंडल का शेयर बुधवार को 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरा था। 2,020.95 रुपये के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 4.78% मजबूत हुआ है।

Waaree Energies

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा दी है। इसका फायदा भारत की सोलर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनियों को मिल सकता है, जिनका अमेरिकी बाजार में महत्वपूर्ण निवेश है। इस सेक्टर में वारी एनर्जीज बड़ा नाम है, ऐसे में उसके शेयर आज एक्शन में नजर आ सकते हैं। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर करीब 2% की तेजी के साथ 2,155.50 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसके दाम 24.69 नीचे आए हैं।

विज्ञापन

Avanti Feeds Ltd

अमेरिका के टैरिफ पर रोक से फिशरीज कंपनियों को फायदा हो सकता है। इस सेक्टर में अवंति फीड्स एक बड़ा नाम है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 4% से अधिक की उछाल के साथ 758 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसमें 13.02% की मजबूती आई है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola