Stock Market News: शेयर बाजार के लिए फरवरी काफी बुरा गुजरा है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने कई गोते लगाए हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि बुनियादी तौर पर मजबूत और कारोबारी गतिविधियों में मजबूती से जुड़ी जानकारी देने वालीं कंपनियों के शेयर भी नरमी का सामना कर रहे हैं। आज यानी 28 फरवरी को इस महीने और सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है। आज ऐसे शेयरों में एक्शन की उम्मीद है, जिनकी कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं।
Tata Power Company
टाटा पावर की सौर विनिर्माण सहायक कंपनी TP सोलर को भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) से 632 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। टाटा समूह की इस कंपनी का शेयर पिछले सत्र में दो प्रतिशत से अधिक नुकसान के साथ 343 रुपये पर बंद हुआ और इस साल अब तक (YTD) यह 12.58% कमजोर हो चुका है।
Rail Vikas Nigam Ltd
रेलवे से जुड़ी इस कंपनी के हाथ एक बड़ा ऑर्डर लगा है। RVNL ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे सेंट्रल रेलवे से 135.66 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है। कंपनी का शेयर कल चार प्रतिशत से अधिक गिरकर 348 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 18.71% नीचे आ गया है।
Sanofi India
कंपनी ने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान, उसका मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 33.7 फीसदी बढ़कर 137.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि आय 9.7% की उछाल के साथ 514.9 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का शेयर कल गिरावट के साथ 4,993 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 17.97% गिर चुका है।
यह भी पढ़ें – Investment Alert: अभी भूलकर भी न लगाएं Bitcoin में पैसा, इतना नीचे जा सकती है कीमत!
Ge Power India
जीई पावर इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे Greenko KA01 IREP से एक ऑर्डर मिला है, जिसका साइज़ 273.5 करोड़ रुपये है। जीई पावर को यह ऑर्डर 22 नवंबर 2027 तक पूरा करना है। कंपनी का शेयर गुरुवार को 4 प्रतिशत से अधिक कमजोरी के साथ 243.60 रुपये पर बंद हुआ और इस साल अब तक यह 36.26% नीचे आ गया है।
Schaeffler India
इस कंपनी ने भी चौथी तिमाही (Q4) अच्छा मुनाफा कमाया है। कंपनी का प्रॉफिट 13.2% की बढ़ोतरी के साथ 237.3 रुपये पर रहा है। जबकि कंपनी की आय 13.9% बढ़कर 2,136 करोड़ रुपये पहुंच गई है। कल कंपनी का शेयर 2.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,050.20 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक यह 11.79% गिर चुका है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
16 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
19 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
20 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
21 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
23 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
23 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines