Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Stock Market: 900 अंक चढ़कर बंद हुआ शेयर बाजार, न‍िवेशकों की लगी 5 लाख करोड़ की लॉटरी

बाजार ने कल के बजट शॉक को पचा लिया है. हालांकि, छोटे निवेशकों को अभी भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है क्योंकि आने वाले दिनों में और उतार-चढ़ाव दिख सकते हैं.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 2, 2026 18:47
शेयर बाजार में तेजी लौटी

आज 2 फरवरी 2026 का दिन शेयर बाजार के लिए जख्मों पर मरहम लगाने जैसा रहा. कल रविवार को बजट के दिन आई 1500 अंकों से ज्यादा की ऐतिहासिक गिरावट के बाद, आज बाजार ने शानदार वापसी की है. सेंसेक्स (Sensex) 943.52 अंक (1.17%) की बढ़त के साथ 81,666.46 पर बंद हुआ. निफ्टी (Nifty 50) 262.95 अंक (1.06%) की तेजी के साथ 25,088.40 के स्तर पर वापस आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1009 अंक तक उछल गया था.

Gold Rate: फ‍िर तेजी में आया सोने का भाव; चेक करें लेटेस्‍ट कीमत

---विज्ञापन---

निवेशकों की 5 लाख करोड़ की लॉटरी

कल बजट के दिन बाजार गिरने से निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे. लेकिन आज की तेजी ने उसका आधा हिस्सा वसूल कर लिया. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप (Market Cap) आज करीब 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया. सका सीधा मतलब है कि कल के डर के बाद आज निवेशकों की संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ है.

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर बजट में हुई कौन सी घोषणाएं? यहां जानें Latest Update

---विज्ञापन---

आज की तेजी के 3 बड़े कारण
कच्चे तेल में गिरावट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 5% टूटकर $66 के आसपास आ गया है. भारत के लिए सस्ता तेल हमेशा शेयर बाजार के लिए टॉनिक का काम करता है.

निचले स्तर पर खरीदारी (Bottom Fishing): कल की भारी गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईटी शेयरों में निवेशकों को अच्छी वैल्यू दिखी और उन्होंने जमकर खरीदारी की.

Indian Rupee Vs US Dollar: डॉलर के मुकाबले 40 पैसा मजबूत हुआ रुपया, जानें क्‍यों

बजट के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान: शुरुआती झटके (STT हाइक) के बाद अब बाजार का ध्यान सरकार के 12.2 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और बायबैक टैक्स नियमों में बदलाव जैसे पॉजिटिव फैसलों पर गया है.

आज के टॉप विनर्स (Top Gainers):
UPL: 5.2% की बढ़त
Godrej Agrovet: 7.08% की शानदार तेजी
IT स्टॉक्स: इंफोसिस और टीसीएस में भी अच्छी रिकवरी देखी गई.

First published on: Feb 02, 2026 06:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.