अब यह लगभग कन्फर्म हो गया है कि शेयर बाजार पुरानी लय में वापस आ रहा है। लगातार पांच दिनों से बाजार में तेजी बनी हुई है। आज मार्केट उतार-चढ़ाव के साथ खुला और फिर तेजी से दौड़ने लगा। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स ने 500 अंकों की मजबूती हासिल कर ली थी। कारोबार की समाप्ति पर BSE सेंसेक्स 557.45 अंकों की बढ़त के साथ 76,905.51 और NSE निफ्टी 159.75 अंक चढ़कर 23,350.40 पर बंद हुआ। इसी के साथ यह लगातार पांचवां सत्र रहा, जब मार्केट ने ग्रीन लाइन पर कारोबार की समाप्ति की।
इनमें आया उछाल
BSE पर आज NTPC सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। इसके बाद बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक का नंबर रहा। वहीं, बजाज फिनसर्व के शेयर में आज भी गिरावट देखने को मिली। गिरावट वाले शेयरों की लिस्ट में टाटा स्टील, टाइटन, महिंद्रा और इंफोसिस का नाम भी शामिल है। Adani Ports और रिलायंस के शेयर भी हल्की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे।
ये रहे तेजी के कारण
मार्केट में आज की तेजी की बात करें, तो इसके कुछ प्रमुख कारण रहे। जैसे कि शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कुछ मजबूत हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) की बिकवाली में कुछ कमी आई है। बीते चार सत्रों में से दो में वे शुद्ध खरीदार रहे हैं, जो बाजार के लिए अच्छा संकेत हैं। बता दें कि विदेशी निवेशक बीते कुछ समय से लगातार बिकवाली कर रहे हैं। इस वजह से भारतीय बाजार में दबाव देखने को मिला है। FIIs भारत से पैसा निकालकर चीन में लगा रहे हैं।
रेसिप्रोकल टैरिफ पर नजर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार की सही दिशा 2 अप्रैल के बाद पता चलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ लागू कर रहे हैं। इससे तनाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे में बाजार पर भी इस तनाव का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि मार्केट बीते कुछ महीनों में निर्मित दबाव से अब बाहर निकल रहा है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने ‘जैसे को तैसा’ वाली नीति का ऐलान किया है। वह दूसरे देशों पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे, जितना वे यूएस प्रोडक्ट्स पर लगाते हैं।
यह भी पढ़ें – 38% लुढ़के शेयर, घबराए कर्मचारी पर बेचने की इजाजत नहीं, बॉस ने सुना डाला फरमान!
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
3 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
4 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
5 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
5 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
7 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
9 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
10 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
10 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
11 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines