Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Stock Market Holiday: आज शेयर बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद; जानें मार्च में NSE, BSE कब-कब रहेंगे बंद

Indian Stock Market Holidays March 2026: मार्च NSE और BSE जरूरी वीकली ऑफ और त्योहारों समेत 12 दिन बंद रहेंगे.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 2, 2026 09:30
शेयर बाजार आज बंद हैं या खुले रहेंगे

Indian Stock Market Holidays March 2026: आज 2 मार्च 2026 भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) खुले हैं. आज बाजार में सामान्य रूप से कामकाज हो रहा है. हालांकि‍ कल 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को होली के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. इंडियन स्टॉक मार्केट, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में मार्च 2026 में त्योहारों की वजह से कई ट्रेड हॉलिडे हैं.

मार्च 2026 में यह 12 दिन बंद रहेगा, जिसमें तीन पब्लिक हॉलिडे और शनिवार और रविवार को स्टैंडर्ड वीकेंड क्लोजिंग शामिल है. NSE 2026 हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इंडियन स्टॉक मार्केट होली, राम नवमी और महावीर जयंती की त्योहारों की छुट्टियों पर बंद रहेगा और पब्लिक हॉलिडे की वजह से इन दिनों BSE पर ट्रेडिंग भी बंद रहेगी.

---विज्ञापन---

ईरान हमलों के बाद क्रूड ऑयल में 13% का सुनामी उछाल, वैश्विक बाजार में हाहाकार; क्‍या होगा भारत पर असर

मार्च 2026 में इंडियन स्टॉक मार्केट की छुट्टियां:

  • 1 मार्च 2026: रविवार जरूरी वीकली छुट्टी
  • 3 मार्च 2026: मंगलवार होली
  • 7 मार्च 2026: शनिवार जरूरी वीकली छुट्टी
  • 8 मार्च 2026: रविवार जरूरी वीकली छुट्टी
  • 14 मार्च 2026: शनिवार जरूरी वीकली छुट्टी
  • 15 मार्च 2026: रविवार जरूरी वीकली छुट्टी
  • 21 मार्च 2026: शनिवार जरूरी वीकली छुट्टी
  • 22 मार्च 2026: रविवार जरूरी वीकली छुट्टी
  • 26 मार्च 2026: गुरुवार राम नवमी
  • 28 मार्च 2026: शनिवार जरूरी वीकली छुट्टी
  • 29 मार्च 2026: रविवार जरूरी वीकली छुट्टी
  • 31 मार्च 2026: मंगलवार महावीर जयंती

3 मार्च को शेयर बाजार में रहेगा सन्‍नाटा
अगर आप 3 मार्च को ट्रेडिंग करने का प्लान बना रहे थे, तो रुक जाइए. होली (Holi) के त्योहार के चलते 3 मार्च को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) में कामकाज पूरी तरह बंद है.

---विज्ञापन---

3 मार्च को क्या-क्या बंद है?
इक्विटी और डेरिवेटिव्स:
शेयर बाजार (Equity) और डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा.
करेंसी और रेपो: करेंसी डेरिवेटिव्स और NDS-RST सेगमेंट भी बंद रहेंगे.
कमोडिटी मार्केट (MCX): यहां थोड़ा बदलाव है. सुबह का सत्र (9:00 AM – 5:00 PM) बंद रहेगा, लेकिन शाम का सत्र (5:00 PM – 11:55 PM) खुला रहेगा. अगर आप कमोडिटी में ट्रेड करते हैं, तो शाम को एक्टिव हो सकते हैं.

First published on: Mar 02, 2026 09:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.