Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

‘स्थिति गंभीर लेकिन सिलेंडरों की कोई कमी नहीं’, LPG बुकिंग पर सरकार ने उपभोक्ताओं से की ये अपील

मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच क्या समुद्र की लहरों पर भारत का भविष्य सुरक्षित है? क्या हॉर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हमारे नाविक और एलपीजी लेकर आ रहे जहाज सुरक्षित घर लौट पाएंगे? इन सवालों के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा आश्वासन दिया है। शिपिंग और पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि न केवल हमारे 600 से अधिक नाविक सुरक्षित हैं, बल्कि रसोई गैस (LPG) के स्टॉक को लेकर मची पैनिक बुकिंग भी बेमानी है। जानिए, समुद्र में चल रहे इस मिशन सुरक्षा का पूरा अपडेट।

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 14, 2026 17:39
LPG स‍िलेंडर को लेकर सरकार ने दी बडी अपडेट

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह से सुरक्षित है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने आज देश को आश्वस्त किया कि कच्चे तेल (Crude Oil) से लेकर पेट्रोल-डीजल तक, किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। LPG स‍िलेंडर को लेकर भी स्‍थ‍ित‍ि कंट्रोल में है।

भारत पहुंचने वाली है LPG की खेप

शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने फारस की खाड़ी में फंसे भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वहां तैनात सभी 611 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। भारतीय ध्वज वाले दो LPG वाहक जहाज शिवालिक और नंदा देवी सुरक्षित रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। ये जहाज 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर क्रमशः 16 और 17 मार्च को मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंचेंगे। फिलहाल खाड़ी क्षेत्र में 22 भारतीय जहाज तैनात हैं। मंत्रालय नाविकों और उनके परिवारों के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है।

---विज्ञापन---

पेट्रोल-डीजल की स्थिति: पूरी तरह आत्मनिर्भर

---विज्ञापन---

सुजाता शर्मा ने कहा, “कच्चे तेल की आपूर्ति पर्याप्त है और हमारी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता (Full Capacity) के साथ काम कर रही हैं।” रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंपों) पर किसी भी तरह की किल्लत की कोई खबर नहीं है। हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू स्तर पर ही पर्याप्त पेट्रोल और डीजल का उत्पादन कर रहे हैं। सुजाता शर्मा ने साफ किया कि हमें पेट्रोल-डीजल के लिए आयात (Imports) की कोई आवश्यकता नहीं है।

कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए PNG का मंत्र
प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर सरकार ने एक दीर्घकालिक रणनीति अपनाई है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि जहां भी व्यावसायिक (Commercial) उपभोक्ता LPG की किल्लत का सामना कर रहे हैं, उन्हें अब पाइप वाली गैस (PNG) की ओर शिफ्ट किया जा रहा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए GAIL (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) ऑपरेटरों के साथ एक अहम बैठक की है। ऑपरेटरों को सलाह दी गई है कि वे उन सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं को तेजी से PNG कनेक्शन दें, जहां तकनीकी रूप से यह संभव है। इससे LPG पर निर्भरता कम होगी और व्यावसायिक इकाइयों को एक स्थिर ईंधन विकल्प मिलेगा।

पैनिक बुकिंग से बचें, आपूर्ति सामान्य है
मंत्रालय ने एक बार फिर दोहराया है कि LPG स्टॉक की कोई कमी नहीं है, लेकिन आम जनता द्वारा की जा रही पैनिक बुकिंग ने सिस्टम पर बेवजह दबाव बना दिया है। कल तक जो बुकिंग 7.5 मिलियन थी, वह अब 8.8 मिलियन तक पहुंच चुकी है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराहट में बुकिंग न करें, क्योंकि देश की आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुरक्षित है।

First published on: Mar 14, 2026 05:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.