Silver Rate Crash: एक सप्ताह में चांदी 12 हजार रुपये सस्ती, लगातार गिरते दाम में दिखी तेजी

Silver prices mega dropping: रिकार्ड हाई प्राइज एक लाख 85 हजार रुपये प्रति किलो से करीब 35 हजार रुपये नीचे आ चुके चांदी के दाम आज एक बार फिर एक हजार रुपये बढ़े दिखाई दिए. एक सप्ताह में ही चांदी के 13 हजार रुपये सस्ते हुए दाम 12 हजार पर रह गए.

Silver Rate Crash last seven day

नवंबर में बढ़ेंगे सोना-चांदी के भाव

विज्ञापन

Silver prices mega dropping: चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. रिकार्ड हाई दाम एक लाख 85 हजार रुपये प्रति किलो के रिकार्ड हाई दाम तक पहुंच चुकी चांदी की कीमतें गत शुक्रवार को एक लाख 47 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी थीं. आज उसके दाम एक लाख 52 हजार रुपये प्रति किलो हैं. आज भी चांदी की कीमतें एक हजार रुपये प्रति किलो बढ़ी हैं. बीते सप्ताह चांदी के बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिली है. 21 अक्टूबर 2025 को जहां चांदी की कीमत 1,64,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी, वहीं 29 अक्टूबर को यह घटकर 1,52,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई. यानी सिर्फ एक हफ्ते में चांदी 12,000 रुपए सस्ती हो गई है.

24 से 27 अक्टूबर तक स्थिर रही कीमत

पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 22 अक्टूबर को चांदी 1,60,000 रुपए, 23 अक्टूबर को 1,59,000 रुपए, जबकि 24 से 27 अक्टूबर तक लगातार 1,55,000 रुपए प्रति किलो पर स्थिर रही. इसके बाद 28 अक्टूबर को इसका भाव 1,51,000 रुपए तक आ गया. 29 अक्टूबर को चांदी के दाम एक हजार रुपये महंगे होने के कारण एक लाख 52 रुपये प्रति किलो रहे.

विज्ञापन

निवेशकों का रुझान कुछ हद तक कम

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और सोने की मांग में कमी के चलते निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं से कुछ हद तक कम हुआ है, जिससे चांदी के भाव में यह गिरावट आई है. औद्योगिक मांग में भी सुस्ती देखी जा रही है, जो चांदी की कीमतों पर दबाव बना रही है.

आर्थिक गतिविधियों में तेजी से उछाल

हालांकि ट्रेडरों का कहना है कि आने वाले समय में यदि वैश्विक बाजार में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आती है और फेस्टिव सीजन की मांग बढ़ती है तो चांदी के दामों में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है. फिलहाल बाजार में चांदी के भाव में नरमी बनी हुई है और निवेशक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ