हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार में नरमी, आज के टॉप गेनर में आयशर मोटर्स तो आईटीसी पर दवाब

विज्ञापन

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में नरमी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी जा रही है। आज सेंसेक्स में 171 और निफ्टी में 45 अंकों की नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार (15 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) 171 अंकों की गिरावट के साथ 60,860 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 45 अंक कमजोर होकर 17,884 के स्तर पर खुला।

आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 171.63 अंक की गिरावट के साथ 60860.63 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 45.50 अंक की गिरावट के साथ 17884.30 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल

विज्ञापन

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार (14 February 2023) को भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी उछाल दर्ज की गई थी। सेंसेक्‍स करीब 600 अंक उछलकर के साथ 61,032 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 159 अंकों की तेजी के साथ 17,930 के स्तर पर बंद हुआ।

और पढ़िए – सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, फिर 60 हजार के पार, अडानी के इन शेयरों पर उछाल

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,095 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें करीब 969 शेयर तेजी, 974 गिरावट और 152 कंपनियों के शेयर के दाम स्थिर होकर खुले। जबकि 32 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 94 कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर खुले।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आयशर मोटर्स, अदानी एंटरप्राइजेज, एचडीएफसी लाइफ, रिलायंस, ग्रेसिम समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो आईटीसी, एचयूएल, अपोलो हास्पिटल, लार्सन, टीसीएस समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया

इस पहले कारोबारी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज बुधवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 82.86 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉंलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 82.76 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

और पढ़िए –  दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील, पीएम मोदी ने मैक्रों और बाइडेन को फोन पर जताया आभार

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

मंगलवार (14 February 2023): सेंसेक्स 600 अंकों की छलांग के साथ 61,032 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 159 अंकों की छलांग के साथ 17,930 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सोमवार (13 February 2023): सेंसेक्स 251 अंकों की गिरावट के साथ 60,431 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 93 अंकों की नरमी के साथ 17,763 अंक पर बंद हुआ था।

शुक्रवार (10 February 2023): सेंसेक्स 123 अंकों की गिरावट के साथ 60,682 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 50 अंकों की नरमी के साथ 17,843 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार (9 February 2023): सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 60,806 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 21 अंकों की उछाल के साथ 17,893 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार (8 February 2023): सेंसेक्स 378 अंकों की तेजी के साथ 60,664 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी करीब 150 अंकों की उछाल के साथ 17,872 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola