Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। सोमवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को (11 July 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 254 अंकों की तेजी के साथ 65,598 के स्तर के पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 19,456 के स्तर पर। निफ्टी रियल्टी, पीएसयू बैंक इंडेक्स को छोड़ निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, मीडिया, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 63 अंकों की उछला के साथ 65,344 के स्तर पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 24 अंकों की मजबूती के साथ 19,355 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अपोलो हॉस्पिटल, एचडीएफसी लाइफ, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन समेत कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले हैं।
- जबकि गिरने वाले शेयर्स की बात करें तो यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज समेत, अडानी एंटरप्राइजेज, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, विप्रो समेत कई कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे।
डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसा मजबूत
आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 82.38 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 82.59 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
- सोमवार (10 July 2023) को सेंसेक्स 63 अंक बढ़कर 65,344 और निफ्टी 24 अंकों की मजबूती के साथ 19,355 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
- शुक्रवार (7 July 2023) को सेंसेक्स 505 अंकों की गिरावट के साथ 65,280 और निफ्टी 165 अंक कमजोरी के साथ होकर 19,331 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
10 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
11 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
13 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
15 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
15 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
16 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
17 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
17 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines