हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Share Market Today: मामूली बढ़ोतरी के साथ खुला बाजार,सेंसेक्स-निफ्टी

सोमवार, 19 मई को सेंसेक्स करीब 50 अंक चढ़कर 82,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टीभी 10 अंकों की तेजी देखने को मिली है, ये 25,000 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयरों में जबरदस्त तेजी है।

विज्ञापन
Share Market

Share Market Today शेयर बाजर ने रूचि रखने वालों के लिए यह एक जरूरी खबर है। सोमवार, 19 मई को सेंसेक्स करीब 50 अंक चढ़कर 82,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टीभी 10 अंकों की तेजी देखने को मिली है, ये 25,000 के स्तर पर है। आपको बता दें कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयरों में जबरदस्त तेजी है। टाटा मोटर्स, NTPC और बजाज फाइनेंस करीब 1% ऊपर हैं। जोमैटो, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी है। NSE के रियल्टी, ऑटो, मेटल, फार्मा और बैंकिंग इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है। जबकि IT सेक्टर में 0.7% की गिरावट है।

अमेरिकी में तेजी, एशियाई बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों की बात करें तो, जापान का निक्केई 136 अंक नीचे 37,618 पर और कोरिया का कोस्पी 21 अंक गिरकर 2,606 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 83 अंक  नीचे 23,262 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 3 अंक की मामूली गिरावट है, ये गिरावट रही, ये 3,364 पर है।  16 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 332 अंक चढ़कर 42,655 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 99 अंक की तेजी रही, ये 19,211 पर बंद हुआ। मई में घरेलू निवेशकों ने 23,783 करोड़ की खरीदारी थी।

विज्ञापन

जानकारी के लिए बताते चलें 16 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 8,831 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,187 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 23,782.64 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 23,298.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की। शुक्रवार को 200 अंक गिरा था बाजार

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 16 मई को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,330 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं एनर्जी और फाइनेंस शेयर्स मजबूती के साथ बंद हुए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: तेल कंपनियों को बड़ी राहत की उम्मीद, LPG पर घाटा 45% तक हो सकता है कम, सामने आई ये वजह

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola