Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दरें, जानें- अब कितना होगा फायदा?

SBI Hike Interest Rate on FD : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने बल्क एफडी पर भी ब्याज दरें बढ़ाई हैं। ये ब्याज दरें आज 15 मई से लागू हो गई हैं।

Author
Edited By : Rajesh Bharti Updated: May 15, 2024 14:27
SBI
SBI ने FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

SBI Hike Interest Rate on FD : देश के सबसे बड़े बैंक में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बुधवार को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने इन दरों में 75 बेसिस पॉइंट्स (BPS) तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 15 मई से लागू हो गई है। अगर आपने आज कोई FD की है तो आपको भी इसका फायदा मिलेगा। यह ब्याज दर 45 दिन से ज्यादा की एफडी पर बढ़ाई गई है। बैंक ने यह ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये तक की FD पर और बल्क FD पर बढ़ाई हैं।

इतनी बढ़ी ब्याज दर

  • एसबीआई ने 46 दिन से लेकर 179 दिनों तक की ब्याज दर में 75 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। पहले इसमें ब्याज दर 4.75 फीसदी थी जो अब बढ़कर 5.50 फीसदी हो गई है।
  • वहीं 180 दिन से 210 दिन की एफडी पर 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। इसमें ब्याज दर 5.75 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी हो गई है।
  • वहीं 211 दिन से लेकर 1 साल तक की एफडी पर भी 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। सामान्य लोगों के लिए इस पर अब 6 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटीजन को 6.50 फीसदी से बढ़कर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
SBI

SBI ने FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

बल्क डिजॉपिट पर भी ब्याज में बढ़ोतरी

अगर कोई शख्स 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की FD कराता है तो उस पर भी ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 3 साल सात के डिपॉजिट पर की गई है। इससे ज्यादा समय के लिए कोई FD कराता है तो उसे बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिलेगा। बल्क डिपॉजिट में वृद्धि इस प्रकार है:

---विज्ञापन---
  • बैंक की तरफ से 7 दिन से 45 दिन के डिपॉजिट पर 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है। यह ब्याज दर अब 5 फीसदी सालाना से बढ़कर 5.25 फीसदी हो गई है।
  • 46 दिन से 179 दिन के लिए ब्याज दर में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है। यह अब 5.75 फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी हो गई है।
  • 180 दिन से 210 दिन की FD पर ब्याज 6.5 से बढ़कर 6.6 फीसदी हो गई है।

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2024 02:27 PM

संबंधित खबरें