Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Is Bank Open Today: आज बैंक खुले रहेंगे या बंद? देखें RBI कैलेंडर

Bank Open Or Closed Today: दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टियां होती हैं. इसल‍िए आज भारतीय बैंकों में छुट्टी रहेगी. आप ट्रांजैक्शन के लिए डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. अकाउंट मैनेजमेंट और पेमेंट के लिए इंटरनेट बैंकिंग, SMS बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग उपलब्ध रहेंगी.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 28, 2026 12:13
बैंकों में आज छुट्टी है या खुले हैं

Saturday Bank Holiday: बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में हैं क‍ि आज बैंक बंद हैं या खुले? भारत में बैंक अपने राज्य के हिसाब से कई छुट्टियां मनाते हैं. बैंक कस्टमर्स को बैंक की छुट्टियों के बारे में पहले से पता होना चाहिए और उसी हिसाब से बैंक जाने का प्लान बनाना चाहिए. कई बैंक कस्टमर्स कन्फ्यूज रहते हैं कि आज (28 फरवरी, 2026) बैंक खुले हैं या बंद.

आज 28 फरवरी 2026 को पूरे भारत में बैंक बंद हैं. इसका कारण यह है कि आज महीने का चौथा शनिवार (Fourth Saturday) है. RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) के नियमों के अनुसार, भारत में सभी सरकारी और निजी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा, कल यानी 1 मार्च 2026 (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.

---विज्ञापन---

UP Holi Holiday 2026: यूपी वालों की मौज! योगी सरकार ने दी लगातार 3 दिन की छुट्टी

आपके लिए जरूरी जानकारी:

आज बैंक की फिजिकल ब्रांच (Physical Branch) में कोई काम नहीं होगा. आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल पेमेंट सेवाओं का उपयोग बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं. नकद निकासी के लिए ATM सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी. क्‍योंक‍ि आज बैंक में अवकाश है, इसलिए चेक क्लियरेंस या अन्य शाखा-आधारित काम सोमवार (2 मार्च 2026) को ही हो पाएंगे.

---विज्ञापन---

अगर आपको कोई बहुत जरूरी काम है, तो आप अपने बैंक के कस्टमर केयर (Customer Care) नंबर पर कॉल कर सकते हैं या उनके मोबाइल ऐप के जरिए पूछताछ कर सकते हैं.

First published on: Feb 28, 2026 09:41 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.