Domestic Airfares Update: आज से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? सरकार ने घरेलू हवाई किराए पर लगी सीमा हटाई

हवाई यात्रियों के लिए आज एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराए पर लगी अपर कैप (अधिकतम सीमा) को हटाने का फैसला किया है। यह नया आदेश आज यानी 23 मार्च 2026 से प्रभावी हो गया है।

airfare cap removed

घरेलू हवाई क‍िराए में बढ़ोतरी देखने को म‍िल सकता है

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी ऊपरी सीमा (Upper Cap) को आज, 23 मार्च से खत्म कर दिया है। पिछले साल दिसंबर में इंडिगो (IndiGo) संकट और उड़ानों के रद्द होने के बाद यात्रियों को ऊंचे किराए से बचाने के लिए सरकार ने एक तरफा यात्रा (One-way trip) के लिए अधिकतम 18000 की सीमा तय की थी। आज इस सरकारी कैप को हटा द‍िया गया है। अब एयरलाइंस कंपनियां लागत के हिसाब से टिकटों के दाम तय कर सकेंगी। क्या मिडिल ईस्ट की जंग आपके वेकेशन प्लान को महंगा कर देगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हटाया गया यह प्रतिबंध?

भारतीय एयरलाइंस कंपनियां लंबे समय से वित्तीय दबाव की शिकायत कर रही थीं। फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA), जिसमें इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट शामिल हैं, उसने सरकार को बताया कि पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल) युद्ध के कारण हवाई ईंधन (ATF) के दाम आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लंबे रास्तों से जाना पड़ रहा है, जिससे ईंधन की खपत और परिचालन लागत बढ़ गई है। ऐसे में कंपनियों का कहना था कि यदि किराया नियंत्रण जारी रहा, तो कई एयरलाइंस बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन

मंत्रालय की सख्त हिदायत
किराया सीमा हटाने के साथ ही मंत्रालय ने एयरलाइंस को स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं। आदेश में कहा गया है क‍ि एयरलाइंस यह सुनिश्चित करें कि किराया तर्कसंगत और पारदर्शी बना रहे। बाजार की स्थितियों के नाम पर यात्रियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। मंत्रालय हवाई किरायों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग कर रहा है। यदि किसी रूट पर अत्यधिक किराया बढ़ाया गया, तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

यात्रियों पर क्या होगा असर?
अब जब सरकार ने अधिकतम सीमा हटा दी है, तो पीक सीजन (छुट्टियों के दौरान) या अचानक बुकिंग (Last-minute booking) करने पर यात्रियों को 18000 से कहीं ज्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है। हालांकि, सामान्य दिनों में प्रतिस्पर्धा के कारण किराए स्थिर रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इंडिगो संकट से शुरू हुआ था सफर
बता दें कि दिसंबर में जब इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की थीं, तब अन्य एयरलाइंस ने मौके का फायदा उठाकर किराए बेतहाशा बढ़ा दिए थे। तब सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए दूरी के आधार पर किराए की एक ऊपरी सीमा तय की थी, जिसे अब एयरलाइंस को वित्तीय ऑक्सीजन देने के लिए हटा लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ