Stock Market Crash: सेंसेक्‍स 1950 अंक टूटा, Nifty 22500 के नीचे, क्‍यों ग‍िर रहा बाजार? जानें

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग ने दलाल स्ट्रीट पर कोहराम मचा दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी में ऐसी गिरावट आई है कि निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये कुछ ही घंटों में स्वाहा हो गए।

SHARE MARKET.jpg (6)

शेयर बाजार में भयंकर ग‍िरावट

मुंबई: हफ्ते के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार ताश के पत्तों की तरह ढह गया। दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 1,958 अंक (2.63%) गिरकर 72,574 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी 629 अंक (2.72%) की गोता लगाकर 22,484 पर पहुंच गया। यह अप्रैल 2025 के बाद निफ्टी का सबसे निचला स्तर है। बाजार की हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वालों के मुकाबले 6 गुना ज्यादा रही।

विज्ञापन

दिग्गज शेयरों में मची भगदड़

HDFC Bank: चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बैंक के शेयर में 2.5% की और गिरावट आई। पिछले दो सत्रों में यह पहले ही 7% से ज्यादा टूट चुका था।

विज्ञापन

    SBI: इनकम टैक्स विभाग से ₹6,337 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिलने के बाद देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का शेयर 3.6% लुढ़क गया।

    बाजार गिराने वाले 6 सबसे बड़े विलेन
    कच्चा तेल $113 के पार:
    ब्रेंट क्रूड $112.9 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, ऐसे में महंगा तेल महंगाई बढ़ाता है और रुपये को कमजोर करता है।

    विज्ञापन

      FII की महा-बिकवाली: विदेशी निवेशक हर घंटे ₹1,000 करोड़ का माल बेच रहे हैं। मार्च में अब तक ₹90,000 करोड़ से ज्यादा की निकासी हो चुकी है।

      India VIX में उछाल: बाजार में डर को मापने वाला इंडेक्स ‘India VIX’ 15% बढ़कर 26 के स्तर पर पहुंच गया है, जो जून 2024 के बाद सबसे ज्यादा है।

      विज्ञापन

      रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे टूटकर 93.94 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया है।

      युद्ध का डर: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव और ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) से सप्लाई रुकने के खतरे ने ग्लोबल मार्केट को डरा दिया है।

      विज्ञापन

      ग्लोबल मार्केट में हाहाकार: जापान का निक्केई 4.6% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6% तक टूट गया, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।

      मिडकैप और स्मॉलकैप की भी शामत
      बड़ी कंपनियों के साथ-साथ छोटे और मझोले शेयरों में भी भारी बिकवाली रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 3.82% और मिडकैप 100 में 3.45% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे रिटेल निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।

      विज्ञापन

      क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
      एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी अब 22,560 के स्तर को टेस्ट कर सकता है। अगर गिरावट जारी रही तो यह 22,000 तक भी जा सकता है। बाजार में रिकवरी तभी आएगी जब निफ्टी दोबारा 23,179 के पार निकलेगा।

        न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

        First published on:

        और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

        लेख समाप्त

        लेखक के बारे में

        Vandana Bharti

        Vandana Bharti

        वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
        ... और पढ़ें
        विज्ञापन
        होम पेज पर वापस जाएँ