हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रिच डैड पूअर डैड के राइटर का दावा! शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट शुरू

रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने X पर एक पोस्ट में कहा है क‍ि साल 2013 में, मैंने रिच डैड की भविष्यवाणी पब्लिश की थी जिसमें कहा गया था कि इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश आने वाला है. दुर्भाग्य से, वह क्रैश आ गया है.

विज्ञापन

Biggest Crash in History Starting: रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के एक पोस्‍ट ने शेयर बाजार में तहलका मचा द‍िया है. क‍ियोसाकी ने X पर एक पोस्‍ट क‍िया है, ज‍िसमें उन्‍होंने चेतावनी दी है कि जिस क्रैश की उन्होंने लंबे समय पहले भविष्यवाणी की थी, वह अब शुरू हो गया है और इसका असर यूनाइटेड स्टेट्स से आगे बढ़कर यूरोप और एशिया तक फैल गया है. उन्होंने उन एसेट्स की भी लिस्ट बनाई है जो उन्हें लगता है कि लोगों को मार्केट के असर से बचने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Top 10 Richest: बदल गई टॉप 10 अरबपत‍ियों की ल‍िस्‍ट, ये शख्‍स बना दुन‍िया का दूसरा सबसे अमीर व्‍यक्‍त‍ि

इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश शुरू हो रहा है
उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा – इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश शुरू हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने 2013 में इसकी भविष्यवाणी की थी.

विज्ञापन

78 साल के रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी भविष्यवाणी दोहराई: 2013 में, मैंने रिच डैड की भविष्यवाणी पब्लिश की थी जिसमें कहा गया था कि इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश आने वाला है।. बदकिस्मती से, वह क्रैश आ गया है.

उन्होंने इस क्रैश के लिए कुछ हद तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को ज‍िम्मेदार ठहराया और कहा कि AI नौकरियां खत्म कर देगा, जिससे कमर्शियल और रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट दोनों में क्रैश शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

क्‍या करें न‍िवेशक
कियोसाकी, ने लोगों से बिटकॉइन, सोना, चांदी और इथेरियम जैसे सेफ-हेवन एसेट्स में इन्वेस्ट करने की सलाह दी. हालांक‍ि उन्‍होंने कल $2.25 मिलियन का बिटकॉइन बेचा है.

उन्होंने चांदी को सबसे सुरक्ष‍ित न‍िवेश व‍िकल्‍प बताया है. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा क‍ि चांदी अभी $50 है और मेरा अनुमान है कि चांदी जल्द ही $70 तक पहुंच जाएगी और शायद 2026 में $200 तक पहुंच जाएगी.

विज्ञापन

हालांक‍ि उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि इस क्रैश का आप इस्‍तेमाल कर अमीर भी बन सकते हैं. इसल‍िए इसे मौके के रूप में देखें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola