Top 10 Richest: बदल गई टॉप 10 अरबपत‍ियों की ल‍िस्‍ट, ये शख्‍स बना दुन‍िया का दूसरा सबसे अमीर व्‍यक्‍त‍ि

Top 10 Richest Man in the World Latest: सोमवार को गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए है. उन्‍होंने ओरेकल के लैरी एलिसन को पीछे छोड़ द‍िया है.

top 10 billionaires list 2025

Photo credit- Forbes

Bloomberg Billionaire Latest List: आज सोमवार को अमेर‍िकी बाजार में आई तूफानी तेजी ने टॉप 10 अरबपत‍ियों की ल‍िस्‍ट (top 10 richest billionaires) में भी खलबली मचा दी है. शेयर बाजार की तेज हवाओं ने टॉप 10 अरबपत‍ियों की ल‍िस्‍ट में कुछ नाम को पीछे धकेल द‍िया है तो कुछ ऊपर के पायदान पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

इस आंधी में टेक बिलेनियर लैरी पेज की नेटवर्थ सोमवार को $8.7 बिलियन बढ़कर $255 बिलियन हो गई, ज‍िसके बाद वह अमीरों की ल‍िस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर आ गए हैं. बता दें क‍ि लैरी पेज ने साल 1998 में सर्गेई ब्रिन के साथ मिलकर गूगल शुरू किया था.

विज्ञापन

सोमवार को Google के शेयर 6 प्रतिशत से अधिक उछलकर $318.57 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए. लैरी पेज के दूसरे स्‍थान पर आने के बाद जेफ बेजोस चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और वॉरेन बफे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. 1 अगस्त को $187.82 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद से अल्फाबेट के शेयर में 67% की तेजी आई है.

विज्ञापन

10 में से 9 की संपत्‍त‍ि में इजाफा
बता दें क‍ि सोमवार को स‍िर्फ लैरी पेज के नेटवर्थ में इजाफा नहीं दर्ज क‍िया गया. बल्‍क‍ि दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में से 9 की संपत्ति में करीब 65 अरब डॉलर का उछाल आया है. ज‍िन अरबपत‍ियों की संपत्‍त‍ि में इजाफा हुआ है, उनमें सभी टेक दुन‍िया से ताल्‍लुक रखते हैं और वे सभी अमेर‍िकी हैं.

विज्ञापन

टॉप 10 सबसे अमीरों की लिस्‍ट:

  1. एलन मस्क (अमेर‍िका) टेक्नोलॉजी- $441B
  2. लैरी पेज (अमेर‍िका) टेक्नोलॉजी- $272B
  3. लैरी एलिसन (अमेर‍िका) टेक्नोलॉजी – $257B
  4. सर्गेई ब्रिन (अमेर‍िका) टेक्नोलॉजी- $254B
  5. जेफ बेजोस (अमेर‍िका) टेक्नोलॉजी – $248B
  6. मार्क जुकरबर्ग (अमेर‍िका) टेक्नोलॉजी – $217B
  7. बर्नार्ड अर्नाल्ट (फ्रांस) कंज्‍यूमर – $195B
  8. स्टीव बाल्मर (अमेर‍िका) टेक्नोलॉजी – $165B
  9. जेन्सेन हुआंग (अमेर‍िका) टेक्नोलॉजी – $159B
  10. माइकल डेल (अमेर‍िका) टेक्नोलॉजी – $154B
  11. वॉरेन बफेट (अमेर‍िका) डायवर्सिफाइड – $153B

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ