नई दिल्ली. आज 4 अक्टूबर से बैंकों में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नई गाइडलाइंस लागू हो रही हैं, जिसके तहत सभी बैंकों को एक दिन में ही चेक क्लियर करना होगा. यानी अब आपका चेक,कुछ घंटों के भीतर ही क्लियर हो जाएगा. इससे पहले चेक क्लियर होने में कम से कम दो दिनों का वक्त लगता था. आरबीआई की नई गाइडलाइन्स से, चेक से भुगतान करना आसान और तेज हो जाएगा.
कुछ घंटों में ही क्लियर होगा अब चेक
RBI की नई गाइडलाइन्स के तहत आज 4 अक्टूबर से आप अपने बैंकों में अगर चेक जमा करते हैं तो वह उसी दिन कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएगा. लेकिन बता दें कि आरबीआई ने ये सुझाव भी दिया है कि चेक जारी करने वाले व्यक्ति को अपने बैंक अकाउंट में उतनी रकम को बनाए रखना अनिवार्य होगा. ICICI और HDFC ने अपने कस्टमर्स से अपने अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखने और चेक बाउंस होने से बचने के लिए या देरी या अस्वीकृति से बचने के लिए सभी चेक विवरण सही-सही भरने को का है.
Free LPG Cylinders: दिवाली पर इन महिलाओं को सरकार देगी फ्री LPG सिलेंडर, जानें
दो फेज में लागू होंगे नए नियम
हालांकि आरबीआई की नई गाइडलाइन्स दो फेजों में लागू होगी. नए सिस्टम का पहला चरण 4 अक्टूबर 2025 यानी आज से 3 जनवरी 2026 तक लागू होगा. वहीं दूसरा चरण 3 जनवरी 2026 के बाद लागू किया जाएगा.
कितने से कितने बजे तक जमा करना होगा चेक
RBI के नए सिस्टम के अनुसार इसमें एक सिंगल प्रेजेंटेशन सेशन होगा, जिसके तहत चेक को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पेश करना होगा.यानी आपको 10 से 4 बजे के दौरान ही बैंक में चेक क्लियर करने के लिए ले जाना होगा. इसके बाद बैंक उस चेक को स्कैन करेगा और उसके बाद उसे क्लिरिंग हाउस भेजेगा. क्लियरिंग हाउस, उस चेक की इमेज को राशि अदा करने वाले बैंक के पास भेजेगा.
UIDAI ने बढ़ा दी आधार कार्ड अपडेट की फीस, बायोमेट्रिक अपडेट की फीस में भी बदलाव
जिस बैंक को राशि अदा करने हैं, उसे शाम 7 बजे तक ये कंफर्मेशन देना होगा कि वह चेक क्लियर होगा या नहीं. यानी अब बैंकों के लिए एक ‘आइटम एक्सपायरी टाइम’ होगा, जिस समय तक बैंकों को कंफर्मेशन देना होगा.
पॉजिटिव पे सिस्टम का उपयोग करें
बैंकों ने अपने कस्टमर्स से ये भी कहा है कि सुरक्षा के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम का उपयोग करें. इसके तहत वेरिफिकेशन के लिए चेक का मुख्य विवरण पहले से जमा करना अनिवार्य है. खाताधारकों को 50,000 रुपए से अधिक के चेक जमा करने से कम से कम 24 घंटे पहले बैंक को अकाउंट नंबर , चेक नंबर, तारीख, राशि और लाभार्थी का नाम बताना होगा.
जब चेक आएगा, तब बैंक इन विवरणों का वेरिफिकेशन करेंगे. अगर जानकारी मेल खाती है, तो चेक क्लियर कर दिया जाएगा, वरना, अनुरोध अस्वीकार कर दिया जाएगा और चेक जारीकर्ता को एक बार फिर उसका विवरण देना होगा.
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
2 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
2 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
3 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
19 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
20 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
21 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
21 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
23 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines