PM Vishwakarma Yojana: 3 लाख रुपये का लोन, ब्याज दर कम; जानें किन दस्तावेजों के साथ कर सकेंगे अप्लाई
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार की ओर से कई तरह की योजनाओं को शुरू किया जाता है जिनमें से कुछ योजनाएं आम जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए होती हैं। जबकि, कुछ ऐसी योजनाएं होती हैं जो आर्थिक कमजोर लोगों को मजबूती देने के काम आती है। एक ऐसी ही योजना की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।
विश्वकर्मा जयंती यानी 17 सितंबर 2023 को देश के पीएम मोदी ने नई स्कीम की घोषणा की है। पीएम विश्वकर्मा योजना के नाम से पेश की गई इस स्कीम में लोगों को 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। साथ ही सब्सिडी का फायदा भी दिया जा रहा है। आइए पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानने के साथ ये भी जानते हैं कि कितने ब्याज दर और किन-किन दस्तावेजों के साथ आप 3 लाख रुपये के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को कारीगरों के फायदे के लिए पेश किया गया है। इस स्कीम के तहत सरकार की ओर से करीगरों को लोन दिया जाएगा। इस योजना के तहत कारीगरों को 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए आपका एलिजिबल होना जरूरी है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोहार, स्वर्णकार, मिट्टी या पत्थर की मूर्तिकार, बढ़ई, राजमिस्त्री, लोहार, नाविक और नाई समेत 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इस योजना का लाभ देश भर के मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों समेत शिल्पकारों को मिलेगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को दो चरणों में लोन दिया जाएगा। शुरुआत में 1 लाख रुपये का लोन मिलेगा, जिसे लोन कर्ता को 18 महीनों में भुगतान करना होगा। इसके बाद 2 लाख रुपये का लोन मिल सकेगा। ये लोन 5 प्रतिशत इंटरेस्ट रेट के साथ मिलेगा।
कौशल ट्रेनिंग के साथ डेली स्टाइपेंड
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत हर लाभार्थी को 5 दिनों तक की कौशल ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही 500 रुपये का दैनिक भत्ता भी दिया जाएगा। साथ ही टूलकिट प्रोत्साहन के तौर पर 15 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए सरकार की ओर से महीने में 100 लेनदेन तक करने पर प्रति लेनदेन के लिए 1 रुपये का इन्सेंटिंव दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: