Bank Open Or Closed Today: आज बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद; घर से न‍िकलने से पहले जान लें

आज 5 मार्च 2026, गुरुवार है और अगर आप आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. आरबीआई (RBI) की आधिकारिक अवकाश सूची के अनुसार आज की बैंकों में छुट्टी नहीं है.

BANK.jpg (3)

बैंक में आज छुट्टी है या सामान्‍य द‍िनों की तरह कामकाज जारी है, जानें

विज्ञापन

Banks Open Today: होली की खुमारी और त्योहारों की लंबी छुट्टियों के बाद अब जनजीवन सामान्य पटरी पर लौट रहा है. 3 और 4 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में होली के कारण बैंकों में ताले लटके रहे, लेकिन आज 5 मार्च 2026 को स्थिति बिल्कुल अलग है. जी हां, आज देशभर के अधिकांश राज्यों में बैंक खुले हुए हैं और सामान्य रूप से कामकाज हो रहा है. 3 और 4 मार्च की छुट्टियों के बाद आज से सभी प्रमुख बैंक जैसे क‍ि SBI, HDFC, PNB, ICICI अपनी सेवाओं के साथ वापस आ गए हैं.

हालांक‍ि आरबीआई और क्षेत्रीय कैलेंडरों के अनुसार, आज केवल ओडिशा (Orissa) में पंचायत राज दिवस (Panchayatiraj Divas) के अवसर पर कुछ स्थानीय क्षेत्रों में बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है या छुट्टी हो सकती है. इसके अलावा देश के सभी प्रमुख महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु में आज बैंक पूरी तरह खुले हैं.

Advertisment

मार्च 2026 के लिए भारत में बैंक छुट्टियों की पूरी राज्यवार सूची:

1 मार्च 2026 रविवार : वीकली छुट्टी (रविवार) सभी शहर
2 मार्च 2026 सोमवार : होलिका दहन कानपुर, लखनऊ
3 मार्च 2026 मंगलवार : होली (दूसरा दिन) / डोल जात्रा / धुलंडी / अट्टुकल पोंगाला बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
4 मार्च 2026 बुधवार : होली / धुलेटी / याओसांग दूसरा दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला
8 मार्च 2026 रविवार : वीकली छुट्टी (रविवार) सभी शहर
13 मार्च 2026 शुक्रवार : चापचर कुट आइजोल
14 मार्च 2026 शनिवार : दूसरा शनिवार (बैंक हॉलिडे) सभी शहर
15 मार्च 2026 रविवार : वीकली ऑफ (रविवार) सभी शहर
17 मार्च 2026 मंगलवार : शब-ए-कद्र इंफाल, जम्मू, श्रीनगर
19 मार्च 2026 गुरुवार : गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु न्यू ईयर / चेराओबा / पहला नवरात्र बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर, विजयवाड़ा
20 मार्च 2026 शुक्रवार : ईद-उल-फितर (रमज़ान) / जुमात-उल-विदा इंफाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
21 मार्च 2026 शनिवार : रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) / खुतब-ए-रमज़ान / सरहुल अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर
22 मार्च 2026 रविवार : साप्ताहिक छुट्टी (रविवार) सभी शहर
26 मार्च 2026 गुरुवार : श्री राम नवमी अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला
27 मार्च 2026 शुक्रवार : श्री राम नवमी (चैती दसाई) भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना, विजयवाड़ा
28 मार्च 2026 शनिवार : चौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे) सभी शहर
29 मार्च 2026 रविवार : साप्ताहिक छुट्टी (रविवार) सभी शहर
31 मार्च 2026 मंगलवार : महावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंती अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची

विज्ञापन

बैंकिंग सेवाएं जो आज चालू रहेंगी:
चूंकि अधिकांश भारत में आज कामकाज का दिन (Working Day) है, इसलिए आप निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

  • चेक क्लियरेंस: आज आप चेक जमा कर सकते हैं, प्रक्रिया सामान्य रहेगी.
  • नकद लेनदेन: बैंक काउंटर पर पैसे जमा करने और निकालने की सुविधा उपलब्ध है.
  • KYC और अन्य काम: बैंक जाकर आप अपने पेंडिंग काम निपटा सकते हैं.

डिजिटल बैंकिंग का सहारा
अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में हैं जहां आज स्थानीय अवकाश है, तो घबराएं नहीं. UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं साल के 365 दिन, 24 घंटे काम करती हैं. नकद की जरूरत पड़ने पर एटीएम (ATM) भी हमेशा की तरह खुले रहेंगे. आज 5 मार्च को ओडिशा को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य हैं. क्‍योंक‍ि कल और परसों कई जगह बैंक बंद थे, इसलिए आज बैंक शाखाओं में थोड़ी ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है. समय बचाना चाहते हैं, तो लंच ब्रेक से पहले पहुंचने की कोशिश करें.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ