---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

LPG Prices Rise: ईरान-इजराइल युद्ध के कारण गैस की कीमतों में 50% की बढ़ोतरी! क्‍या अगले महीने से महंगा आएगा स‍िलेंडर

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की लपटें अब भारत की रसोई तक पहुंचने लगी हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि ईरान और इजरायल का युद्ध सिर्फ खबरों तक सीमित है, तो सावधान हो जाइए, क्‍योंक‍ि यह आपकी रसोई गैस (LPG) और घर के बजट को बिगाड़ने वाला है.

---विज्ञापन---

दुनिया के नक्शे पर ईरान और इजरायल के बीच बरसते गोले अब सीधे भारतीय किचन के बजट पर गिर सकते हैं. अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान कर दिया है. यह सिर्फ एक समुद्री रास्ता नहीं, बल्कि भारत की एनर्जी लाइफलाइन है.

भारत अपनी जरूरत का 80 से 85 प्रतिशत LPG अरब देशों से मंगवाता है और यह सारा माल इसी होरमुज के रास्ते भारत पहुंचता है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि कच्चे तेल (Petrol-Diesel) की तरह भारत के पास LPG का कोई बड़ा इमरजेंसी रिजर्व नहीं है. इसका मतलब साफ है, अगर सप्लाई रुकी, तो देश में जल्द ही गैस किल्लत और कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

Stock Market Today: तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार में लौटी हर‍ियाली

कतर ने रोका उत्पादन: बढ़ी मुसीबत

दुनिया के पांचवें सबसे बड़े LNG उत्पादक देश कतर ने ईरानी ड्रोन हमलों के बाद अपने सबसे बड़े एक्सपोर्ट सेंटर पर उत्पादन रोक दिया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में गैस की कीमतें 50% तक बढ़ गई हैं. भारत अपनी 60% LNG जरूरत के लिए इसी रास्ते पर निर्भर है, ऐसे में आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

Petrol Price Today: घटे या बढ़े दाम, टंकी फुल कराने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के रेट्स

पेट्रोल-डीजल: राहत या आफत?
कच्चे तेल को लेकर फिलहाल पैनिक जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन खतरा टला नहीं है:

---विज्ञापन---
  • पर्याप्त भंडार: भारत के पास अभी 70 से 80 दिनों का तेल रिजर्व है.
  • बदलती रणनीति: पिछले महीने सऊदी अरब से भारी मात्रा में तेल खरीदने के बाद, अब भारत सरकार रूस और अमेरिका जैसे देशों से आयात बढ़ाने पर विचार कर रही है जो इस युद्ध क्षेत्र से बाहर हैं.
  • कीमतों का डर: एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्द ही कच्चा तेल $100 प्रति बैरल का आंकड़ा छू सकता है.

सरकार का एक्शन मोड
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. सरकार नए विकल्पों की तलाश कर रही है ताकि युद्ध लंबा खिंचने की स्थिति में भी देश की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित न हो.

जंग की आग मिडिल ईस्ट में, तप रहा दिल्ली-NCR… व्यापारियों की उड़ी नींद, करोड़ों का कारोबार फंसा

---विज्ञापन---

आम आदमी को क्या करना चाहिए?
अफवाहों से बचें:
अभी किल्लत शुरू नहीं हुई है, इसलिए पैनिक बुकिंग न करें.
ऊर्जा की बचत: आने वाले समय में कीमतें बढ़ सकती हैं, इसलिए गैस और ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करें
अपडेट रहें: वैश्विक खबरों पर नजर रखें, क्योंकि मिडिल ईस्ट की हर हलचल आपके बजट से जुड़ी है.

युद्ध सीमाओं पर लड़ा जा रहा है, लेकिन इसकी आर्थिक मार हर घर को सहनी पड़ सकती है. भारत के लिए अब एनर्जी आत्मनिर्भरता और नए विकल्पों की तलाश करना अनिवार्य हो गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2026 11:01 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola